फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Master plan of the extended area will be finalized soon, maps will be passed

Ayodhya News: जल्द फाइनल होगा विस्तारित क्षेत्र का मास्टर प्लान, पास होंगे नक्शे

Sat, 26 Jul 2025 10:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
Master plan of the extended area will be finalized soon, maps will be passed
अयोध्या। प्रमुख सचिव आवास व शहरी नियोजन पी गुरु प्रसाद ने बताया कि अयोध्या विकास प्राधिकरण में विस्तारित क्षेत्र के 10 और गांव जुड़ने हैं। शासन स्तर पर इसकी प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इस नए क्षेत्र के मास्टर प्लान को जल्द फाइनल किया जाएगा। इसके बाद वहां पर नक्शा पास होना शुरू हो जाएगा। इसके ड्राफ्ट का प्रकाशन हो चुका है। आपत्ति और सुझावों पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव शनिवार को अयोध्या विकास प्राधिकरण और आवास विकास परिषद की विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण और समीक्षा बैठक करने आए थे। इस दौरान एक बातचीत में उन्होंने कहा कि अयोध्या के विकास में आवास विकास परिषद की दोहरी भूमिका है। अभी बिल्डिंग बायलाज में बदलाव किया गया है। अब होटल बनाने के लिए कुछ नियम सरल किए गए हैं। होटल बनाने वाले जो लोग किसानों से सीधे जमीन नहीं ले पा रहे हैं, उन्हें आवास विकास परिषद और प्राधिकरण के माध्यम से जमीन आसानी से दिलाने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

इसी कड़ी में प्रमुख सचिव आवास ने सचिव आवास डॉ. बलकार सिंह के साथ उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद की ग्रीन फील्ड टाउनशिप का निरीक्षण किया। इस दौरान योजना के भूमि अधिग्रहण, नियोजन और चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की। सड़क, ड्रेन व केबल डक्ट के कार्यों को समयबद्ध तरीके से गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या विकास प्राधिकरण के सभागार में बैठक के दौरान आवास विकास परिषद की परियोजनाओं के लिए 1400 एकड़ भूमि अधिग्रहण की प्रकिया को डीएम, एडीएम, एसडीएम और संबंधित गांव के लेखपालों से वार्ता कर शीघ्र पूरा किए जाने के निर्देश दिए। प्रमुख सचिव ने विकास प्राधिकरण की ओर से संचालित व प्रस्तावित योजनाओं की भी समीक्षा की। इसके तहत निर्माण और विकास कार्यों को शीघ्र पूरा किए जाने की हिदायत दी।


प्रमुख सचिव ने प्राधिकरण की निर्माणाधीन वशिष्ठ कुंज परियोजना का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि वशिष्ठ कुंज फेज-दो के लिए भूमि अर्जन की कार्रवाई जल्द पूरी की जाए। अयोध्या-बस्ती रोड पर ग्राम रिधौरा में प्रस्तावित आवासीय योजना के लिए भूमि आपसी सहमति से खरीदें और अधिग्रहण करें। अयोध्या धाम की गलियों, सीता गैलरी, बारुन झील के सुंदरीकरण सहित 27 परियोजनाओं का डीपीआर एक सप्ताह में शासन को उपलब्ध कराएं। प्राधिकरण की आय बढ़ाने के लिए मानचित्र स्वीकृत करने में तेजी लाएं। बैठक में जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अश्वनी पांडेय, अपर आवास आयुक्त व सचिव के साथ आवास विकास परिषद और प्राधिकरण के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed