फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Maps will not be approved for commercial construction in Majha Jamthara

Ayodhya News: माझा जमथरा में व्यावसायिक निर्माण के लिए स्वीकृत नहीं होंगे मानचित्र

Fri, 16 Aug 2024 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Aug 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Maps will not be approved for commercial construction in Majha Jamthara
अयोध्या। माझा जमथरा में व्यावसायिक निर्माण के लिए मानचित्र स्वीकृत नहीं किए जाएंगे। यहां पर सिर्फ पार्क, खेल का मैदान, खेल प्रशिक्षण केंद्र, खेल परिसर, पार्क और पिकनिक स्पॉट के लिए प्रस्तुत मानचित्र को ही अयोध्या विकास प्राधिकरण मंजूरी प्रदान करेगा। यहां की भूमि को गैर अधिसूचित किए जाने के बाद भ्रम की स्थिति बन गई थी। एडीए के साथ खुद कमिश्नर ने इसे दूर करने का प्रयास किया है।
विज्ञापन

कमिश्नर गौरव दयाल ने बताया कि ग्राम माझा जमथरा, राम की पैड़ी और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के पास स्थित है। इस क्षेत्र का अयोध्या महायोजना-2031 के अनुसार भू -उपयोग की श्रेणी पार्क और खुला स्थल है। इसका मतलब यह है कि चौदहकोसी, पंचकोसी और बंधा मार्ग के मध्य स्थित ग्राम माझा जमथरा के भू-भाग पर अयोध्या महायोजना-2031 के अनुसार पार्क, खेल का मैदान, खेल प्रशिक्षण केंद्र, खेल परिसर, कारवां पार्क व पिकनिक स्पॉट के लिए प्रस्तुत मानचित्र ही स्वीकृत किए जाएंगे।
विज्ञापन


भवन निर्माण और विकास उपविधि के अनुसार पार्क व खुले स्थल भू-उपयोग के लिए निर्धारित भू-आच्छादन 2.5 प्रतिशत और एफएआर 0.025 के मानक लागू हैं। यहां किसी प्रकार की अन्य व्यावसायिक गतिविधि जैसे मॉल, शॉपिंग कांपलेक्स, होटल व टाउनशिप के मानचित्र स्वीकृति नहीं किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अश्वनी पांडेय ने बताया कि ग्राम माझा जमथरा में भारतीय मंदिर वास्तुकला संग्रहालय की स्थापना प्रस्तावित है। इस संग्रहालय के निर्माण के लिए गाटा संख्या 57 में से नजूल भूमि पर्यटन विभाग को आवंटित हुई है। संग्रहालय के निर्माण के लिए माझा जमथरा की 55 एकड़ भूमि, जिसका स्वामित्व नजूल विभाग का है, के भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed