फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Many colonies, neighborhoods and roads are flooded due to half an hour of rain

Ayodhya News: आधे घंटे की बारिश में कई कॉलोनी, मोहल्ले व मार्ग लबालब

Tue, 20 May 2025 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
Many colonies, neighborhoods and roads are flooded due to half an hour of rain
अयोध्या। आंधी और तेज हवा के बीच सिर्फ आधे घंटे की बारिश में शहर की कई कॉलोनी, मोहल्ले और मार्ग लबालब हो गए। कई जगहों पर रामपथ के डिवाइडर के पास जलभराव हो गया। ऐसे में आवागमन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से छाए बादल छटे तो फिर धूप निकल आई।
विज्ञापन


मौसम में उतार-चढ़ाव के पूर्वानुमान के बीच मंगलवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। लोग नींद से जागे तो धूप से सामना नहीं हुआ। इस बीच आठ बजे के बाद शहर से गांव तक कहीं आंधी तो कहीं तेज हवा के बीच झमाझम बारिश शुरू हो गई। आधे घंटे से 45 मिनट तक हुई बारिश ने शहर में जल निकासी के दावों और नाला सफाई अभियान पर सवाल खड़े कर दिए।
विज्ञापन


कई इलाकों में इस आधे घंटे के लिए हुई बारिश से जलभराव हो गया। इनमें शहर का ऋषि टोला चौराहा मार्ग, टकसाल, देवकाली तिराहा, वजीरगंज मार्ग और रिकाबगंज-फतेहगंज मार्ग और इनसे जुड़े आसपास के निचले क्षेत्रों में बारिश का पानी भर गया। ऐसे में इन मार्गों पर आवागमन करने वाले राहगीरों के साथ यहां रहने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह रामपथ भी जलभराव से अछूता नहीं रहा। सहादतगंज से लता मंगेशकर चौक तक कई स्थानों पर रामपथ के डिवाइडर के दोनों तरफ जलभराव हो गया। डिवाइडर के नीचे बने होल से पानी की निकासी नहीं हो सकी। ऐसे में सबसे ज्यादा समस्या दो पहिया वाहनों से आवागमन करने वालों को हुई। रामपथ पर गुजरते समय भरे हुए पानी के छीटों से लोगों को भीगना पड़ा।


सुबह बादल, आंधी, तेज हवा और बारिश के साथ मौसम के रंग बदलने का दौर जारी रहा। साढ़े नौ बजे के करीब बारिश थम गई। इसके आधे घंटे के बाद 10 बजे धूप बादलों से बाहर निकलने के लिए बेताब होने लगी। फिर धीरे-धीरे अपने पूरे तेवर में आ गई। इसी के साथ एक बार फिर उमस और गर्मी का दौर शुरू हो गया। हालांकि अधिकतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री कम 37 और न्यूनतम तापमान सामान्य 25.5 रहा। हवा 10.7 किमी प्रति घंटे की तेज रफ्तार से दक्षिणी-पूर्वी दिशा में बही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed