Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Man sentenced to 10 years in prison for throwing acid on mother and daughter

Ayodhya News: मां-बेटी पर एसिड फेंकने के दोषी को 10 साल की कैद

Thu, 27 Nov 2025 11:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Man sentenced to 10 years in prison for throwing acid on mother and daughter
अयोध्या। युवती के शादी से इन्कार इंकार करने पर नाराज होकर मां-बेटी पर एसिड फेंकने के दोषी युवक दीपक पांडेय को 10 साल के कारावास की सजा सुनाई गई है। अदालत ने दोषी करार अभियुक्त पर 25 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। यह राशि पीड़िता को बतौर क्षतिपूर्ति प्रदान की जाएगी। यह फैसला अपर सत्र न्यायाधीश नवम इंद्रजीत सिंह प्रथम ने बृहस्पतिवार को भरी अदालत में सुनाया है।
विज्ञापन

अभियोजन के अनुसार घटना थाना तारुन क्षेत्र के वेदापुर गांव की वर्ष 2023 की है। यहां का दीपक पांडेय गांव निवासी विश्वकर्मा बिरादरी की युवती से विवाह करना चाहता था। विवाह प्रस्ताव को युवती ने ठुकरा दिया। युवती के पिता को जानकारी हुई तो उन्होंने दीपक पांडेय के घर में शिकायत की। साथ ही युवती की शादी के लिए लड़के की खोज होने लगी, जिसकी जानकारी दीपक को हो गई। 13 नवंबर को दीपक अहमदाबाद से वापस आ गया।
विज्ञापन

15 नवंबर को दो बजे दिन में दीपक युवती के घर एक बोतल में एसिड लेकर आया और घर के अंदर सिलाई कर रही युवती पर एसिड को गिलास में भरकर फेंक दिया, जो युवती व पास में चारपाई पर लेटी हुई उसकी मां के चेहरे पर पड़ा। एसिड अटैक से घायल मां-बेटी को 108 नंबर एंबुलेंस से तारुन अस्पताल लाया गया, जहां से इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की रिपोर्ट थाना तारुन में दर्ज कराई गई। न्यायालय में विचारण के दौरान अभियोजन पक्ष से छह गवाह प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने घटना को सही बताया। न्यायाधीश ने पत्रावली पर मौजूद सबूत व गवाहों के बयान के आधार पर दोषी दीपक पांडेय को सजा सुनाई है। सजा सुनाए जाने के बाद दोषी करार अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed