{"_id":"69a5a163df9042f5ae04c6b2","slug":"man-arrested-for-beating-driver-with-blue-beacon-lights-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-144301-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: नीली बत्ती लगाकर चालक को पीटने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: नीली बत्ती लगाकर चालक को पीटने का आरोपी गिरफ्तार
Mon, 02 Mar 2026 08:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 02 Mar 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। लखनऊ हाईवे पर ट्रक चालक व परिचालक की पिटाई करने वाले नीली बत्ती लगी कार सवार युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से कार बरामद हुई है, जिसे सीज कर दिया गया है। आरोपी के साथ कार में सवार अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
एटा जिले के मिरहची क्षेत्र के अगरपुर निवासी आकाश कुशवाहा परिचालक शिवम के साथ ट्रक लेकर उत्तराखंड के रुद्रपुर से बस्ती जा रहे थे। शनिवार की भोर में लगभग तीन बजे लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर मुमताज नगर के पास पहुंचने पर पीछे से आ रही नीली बत्ती लगी कार में ओवरटेक करते समय खरोंच लग गई। इसके बाद कार सवार तीन लोगों ने उनकी और शिवम पिटाई कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही थी। सीसीटीवी कैमरे व अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मुख्य आरोपी की पहचान लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर निवासी नागेश मिश्रा के रूप में हुई है। वह मूलरूप से कुशीनगर के रामकोला थाना क्षेत्र के देवरिया का रहने वाला है। शहादतगंज के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से अवैध रूप से नीली बत्ती लगी कार बरामद करके सीज कर दी गई है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है।