{"_id":"66a001cecb25b9d23204fed4","slug":"lord-kurmanarayans-temple-will-be-built-in-ram-temple-ayodhya-news-c-13-1-lko1075-804935-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: राममंदिर में बनेगा भगवान कूर्मनारायण का मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: राममंदिर में बनेगा भगवान कूर्मनारायण का मंदिर
Wed, 24 Jul 2024 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 24 Jul 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
रामलला के दर्शन के लिए राममंदिर में लगी भक्तों की कतार व जारी निर्माण कार्य।
अयोध्या। राम जन्मभूमि परिसर में 25 से अधिक मूर्तियों की स्थापना की जानी है। इसी क्रम में परिसर में भगवान कूर्मनारायण का मंदिर भी बनाया जाएगा। इसकी डिजाइन व ड्राइंग फाइनल की जा रही है।
बताते चलें की रामलला की प्राण प्रतिष्ठा जिस मुहूर्त में हुई थी, उसी मुहूर्त में भगवान कूर्म नारायण का अवतार भी हुआ था। भगवान श्री हरी के एक अवतार भगवान कूर्मनारायण भी थे। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को हुई थी। इस महीने की शुरुआत में हुई ट्रस्ट की बैठक में राममंदिर परिसर में भगवान कूर्मनारायण का मंदिर बनाने पर सहमति बनी थी। इसके अलावा परिसर में गोस्वामी तुलसीदास का भी मंदिर बनाए जाने पर सहमति बनी थी। इसकी डिजाइन व ड्राइंग फाइनल हो गई है।
वहीं परिसर में बन रहे परकोटा में मां भगवती के मंदिर के निर्माण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। मंदिर के फर्श निर्माण का काम भी अंतिम चरण में पहुंच चुका है। यहां मां दुर्गा की अष्टभुजाओं वाली मूर्ति स्थापित की जाएगी। परकोटा के मध्य में नारायण, दक्षिण मध्य भुजा में हनुमान जी, नैऋत्य कोण में भगवान शिव, वायव्य कोण में मां दुर्गा, उत्तरी भुजा के मध्य मां अन्नपूर्णा व ईशान कोण में विघ्नहर्ता गणपति के मंदिर का निर्माण प्रस्तावित है।