{"_id":"69d14c11e4b4fdbf950e3718","slug":"little-artists-bring-episodes-from-the-ramayana-to-life-through-bharatanatyam-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-146533-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: नन्हे कलाकारों ने भरतनाट्यम से जीवंत किए रामायण के प्रसंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: नन्हे कलाकारों ने भरतनाट्यम से जीवंत किए रामायण के प्रसंग
Sat, 04 Apr 2026 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 04 Apr 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की यज्ञशाला में शनिवार को नन्हे कलाकारों की अद्भुत प्रस्तुति ने दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। तीन से 15 वर्ष की आयु के 25 बच्चों ने भरतनाट्यम के माध्यम से प्रभु श्रीराम के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों को सजीव रूप में मंचित किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी शैलेंद्र शुक्ल ने बताया कि नन्हे कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुति ने यह साबित कर दिया कि भारतीय शास्त्रीय नृत्य केवल कला नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम भी है। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बच्चे गाजियाबाद स्थित शिवा डांस इंस्टीट्यूट से जुड़े हैं, जो संस्थान की संचालिका सोनिका श्रीवास्तव के नेतृत्व में यहां पहुंचे थे। इस प्रस्तुति का आयोजन डॉ. विनोदिनी सुरेंद्र सेवा ट्रस्ट, अयोध्या के तत्वावधान में किया गया।