{"_id":"69b820c8991f6c4d9904be94","slug":"lift-off-gang-busted-three-arrested-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-145186-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: लिफ्ट देकर टप्पेबाजी करने वाले गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: लिफ्ट देकर टप्पेबाजी करने वाले गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार
Mon, 16 Mar 2026 08:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 16 Mar 2026 08:54 PM IST
विज्ञापन
नगर कोतवाली में गिरफ्तार आरोपी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। नगर कोतवाली पुलिस ने कार में लिफ्ट देकर टप्पेबाजी करने के गिरोह का खुलासा हुआ है। इसमें शामिल तीन शातिर गिरफ्तार हुए हैं। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार, तमंचा और चोरी के 25,300 रुपये बरामद किए गए हैं।
इंस्पेक्टर अश्विनी पांडेय ने बताया कि दो दिन पूर्व एक वारदात सामने आई थी, जिसमें एक व्यक्ति को लिफ्ट देकर उसके सामान चोरी कर लिए गए थे। रिपोर्ट दर्ज करके मामले की छानबीन की जा रही थी। सोमवार को उप निरीक्षक जयकिशोर अवस्थी की टीम ने रायबरेली रोड के उसरू नहर की पुलिया के पास से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान महाराजगंज थाना क्षेत्र के मड़ना निवासी अनिल सिंह, पूराकलंदर क्षेत्र के सालिक पंडित का पुरवा निवासी आनंद पांडेय व भास्कर पांडेय के रूप में हुई है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह हाईवे पर लोगों को बहला-फुसलाकर लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठा लेते थे। रास्ते में उन्हें बातों में उलझाकर उनके पैसे व कीमती सामान चोरी कर लेते हैं। वाहन के पीछे की नंबर प्लेट निकाल देते हैं, ताकि कोई नंबर नोट नहीं कर सके। पूर्व में भी वे कई लोगों को इसी तरह शिकार बना चुके हैं। आरोपी आनंद पांडेय के खिलाफ नगर कोतवाली और कोतवाली अयोध्या 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। जबकि, भास्कर पांडेय के खिलाफ छह व अनिल सिंह के खिलाफ तीन मामले दर्ज हैं।