फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Lecture on Sindhi Language Day; Discussion Held on the Rich Heritage of Culture

Ayodhya News: सिंधी भाषा दिवस पर व्याख्यान, संस्कृति की समृद्ध विरासत पर हुई चर्चा

Thu, 16 Apr 2026 10:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 16 Apr 2026 10:00 PM IST
विज्ञापन
Lecture on Sindhi Language Day; Discussion Held on the Rich Heritage of Culture
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय स्थित संत कंवरराम साहिब सिंधी अध्ययन केंद्र में सिंधी भाषा दिवस के अवसर पर व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नीलम पाठक ने कहा कि सिंधी संस्कृति अत्यंत प्राचीन और समृद्ध विरासत है, जिसकी पहचान उसकी भाषा से होती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की भाषा उसके इतिहास, मूल्यों और परंपराओं की संवाहक होती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रो. अनूप कुमार ने कहा कि सूफीवाद और आध्यात्मिक दर्शन सिंधी संस्कृति का मूल है और सिंधी भाषा समुदाय को उसकी हजारों वर्ष पुरानी जड़ों से जोड़े रखती है। विशिष्ट अतिथि प्रो. सिद्धार्थ शुक्ल ने कहा कि विभाजन के बाद सिंधी भाषा समुदाय की अदृश्य मातृभूमि बन गई। कार्यक्रम का संचालन कपिल कुमार ने किया। इस अवसर पर प्रो. सुरेन्द्र मिश्र, रत्नेश यादव, विनय कुमार शर्मा, डॉ. सरिता पाठक, प्रतीक रंजन त्रिपाठी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed