फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   know auspicious time for worship on Dhanteras, Hanuman Jayanti and Diwali told by astrologer from Ayodhya

Diwali 2025: जानें धनतेरस, हनुमान जयंती और दिवाली पर पूजन का शुभ मुहूर्त, ज्योतिषाचार्य ने बताई शास्त्र की बात

Fri, 17 Oct 2025 06:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 17 Oct 2025 06:01 PM IST
सार

धनतेरस, हनुमान जयंती और दिवाली पर पूजन का शुभ मुहूर्त क्या है? अयोध्या के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य ने शास्त्रों के आधार पर बताई तारीख और समय। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...
 

विज्ञापन
know auspicious time for worship on Dhanteras, Hanuman Jayanti and Diwali told by astrologer from Ayodhya
दिवाली 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनगरी अयोध्या के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य राकेश तिवारी ने धनतेरस, हनुमान जयंती और दीपावली के शुभ मुहूर्त की जानकारी दी है। आचार्य तिवारी के अनुसार, धनतेरस का पर्व शनिवार से शुरू होगा। त्रयोदशी तिथि दोपहर 1 बजकर 20 मिनट पर प्रारंभ होगी। इसी समय से धनतेरस का शुभारंभ माना जाएगा। शाम को भगवान धनवंतरी की पूजा-अर्चना और अभिषेक का विशेष विधान रहेगा। 

विज्ञापन


इसके बाद 19 अक्तूबर, रविवार को हनुमान जयंती मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्य के अनुसार, हनुमान जी का जन्म मेष लग्न में हुआ था, इसलिए यह लग्न इस पर्व पर अत्यंत शुभ माना गया है। मेष लग्न शाम 5 बजकर 12 मिनट से 6 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। इस दौरान हनुमान जी का पूजन और अभिषेक करने से विशेष फल की प्राप्ति होगी। 

विज्ञापन

इस समय करें मां लक्ष्मी की पूजा 

वहीं, दीपावली को लेकर इस बार मतभेद की स्थिति बनी हुई है। लेकिन, आचार्य तिवारी के अनुसार दीपावली सदैव अमावस्या तिथि को ही मनाई जाती है। इस वर्ष अमावस्या 20 अक्तूबर दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से प्रारंभ होगी। शाम 6:51 से रात 8:48 तक वृष लग्न रहेगा, जो महालक्ष्मी पूजन के लिए सर्वश्रेष्ठ समय माना गया है। इसलिए निर्विवाद रूप से 20 अक्तूबर को दीपावली मनाई जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed