{"_id":"68e3f7b3d33b2426ea0c2e6a","slug":"kheer-is-offered-to-ram-lalla-on-sharad-purnima-a-ritual-is-performed-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-136287-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: शरद पूर्णिमा पर रामलला को लगा खीर का भोग, हुआ अनुष्ठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: शरद पूर्णिमा पर रामलला को लगा खीर का भोग, हुआ अनुष्ठान
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 06 Oct 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
21- शरद पूर्णिमा पर दंतधावन कुंड पर सजी झांकी व महाआरती के दौरान मौजूद श्रद्धालु- संवाद
Link Copied
अयोध्या। शरद पूर्णिमा पर राम मंदिर में विशेष अनुष्ठान किया गया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के संयोजन में आयोजित अनुष्ठान में हवन, यज्ञ आदि आयोजन हुआ। इससे पहले रामलला को रत्न जड़ित वस्त्र धारण कराए गए। शरद पूर्णिमा पर रामलला को खीर का भोग अर्पित किया गया। इसके बाद परिसर स्थित यज्ञशाला में वैदिक आचार्यों ने 11 हजार वेदमंत्रों से आहुतियां डालीं। वेद पारायण भी किया गया। आम दिनों के अपेक्षा रामलला के दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक रही। रामलला को 56 भोग भी अर्पित किया गया। बताया गया कि उदया तिथि के चलते रामलला का महाभिषेक मंगलवार की सुबह किया जाएगा। पूर्णिमा तिथि नी आंजनेय सेवा संस्थान की ओर से मां सरयू की भव्य आरती हुई। संस्थान के अध्यक्ष महंत शशिकांत दास ने बताया कि पूर्णिमा पर्व पर 1100 बत्ती की विशेष आरती की गई। सरयू की आरती व दीपदान से सभी घाट आलोकित हो उठे। शरद पूर्णिमा के चलते रामनगरी के सभी मंदिरों के गर्भगृह में पूजा-अर्चना करते हुए भगवान को खीर का भोग लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।