फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Kanawan-Motiganj link road in a dilapidated condition

Ayodhya News: बदहाली की गिरफ्त में कनावां-मोतीगंज संपर्क मार्ग

Mon, 19 Jan 2026 08:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 19 Jan 2026 08:36 PM IST
विज्ञापन
Kanawan-Motiganj link road in a dilapidated condition
13-कनावां-मोतीगंज संपर्क मार्ग में बने गड्ढे।-संवाद
बीकापुर। अयोध्या और सुल्तानपुर की सीमा को जोड़ने वाला गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र का कनांवा-मोतीगंज संपर्क मार्ग करीब एक किलोमीटर तक बदहाल है। जगह-जगह गहरे गड्ढे सड़क हादसे का कारण बन रहे हैं और जानलेवा साबित हो रहे है। आए दिन छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार उदासीन हैं। करीब दो वर्ष पहले इस सड़क की मरम्मत कराई गई थी, लेकिन कुछ ही महीनों में सड़क फिर उखड़ गई। अवर अभियंता प्रेम सागर गुप्ता ने पूर्व में दावा किया था कि सड़क का टेंडर हो चुका है और जल्द कार्य शुरू होगा, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी हालात जस के तस हैं। बताया जा रहा है कि यह मार्ग अब प्रांतीय खंड में चला गया है और 2025–26 की कार्य योजना में भेजा गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गोसाईगंज विधायक ने बारिश के बाद निर्माण कराने की बात कही थी, लेकिन कई महीने गुजर चुके हैं, अभी कोई पहल नहीं हुई। लोगों ने जर्जर मार्ग का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed