फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Jalshakti Minister prays rain Ramlala Darbar Swatantra Dev lashes out SP flood management

UP: जलशक्ति मंत्री ने रामलला से की बारिश करवाने की प्रार्थना, सपा पर ध्रुवीकरण का सहारा लेने का लगाया आरोप

Thu, 24 Jul 2025 03:34 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Thu, 24 Jul 2025 03:34 PM IST
सार

अयोध्या पहुंचे यूपी के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रामलला मंदिर में पूजा कर प्रदेश में बारिश की कामना की। इस दौरान उन्होंने सपा पर हमला करते हुए कहा कि इन लोगों के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं है ये ध्रुवीकरण के जरिये सत्ता में आना चाहते हैं।
 

विज्ञापन
Jalshakti Minister prays rain Ramlala Darbar Swatantra Dev lashes out  SP flood management
जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह गुरुवार को अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने रामलला मंदिर में दर्शन कर किसानों की भलाई के लिए बारिश की दुआ मांगी। इस दौरे के दौरान उन्होंने बाढ़ नियंत्रण, सिंचाई योजनाएं, और किसानों को राहत पहुंचाने के सरकारी प्रयासों पर भी जानकारी दी।

विज्ञापन


जल संकट और मानसून की सुस्ती को देखते हुए मंत्री ने भगवान से प्रदेश के किसानों के लिए संतुलित वर्षा की प्रार्थना की। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान से यही कामना की कि अच्छी बारिश हो, किसान खुश रहें, खेतों में हरियाली लौटे। सरकार हर मोर्चे पर उनके साथ खड़ी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़े-  UP: 'ये कांवड़िये नहीं गुंडे हैं..', स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर बवाल, हिंदूवादी संगठन का घर के बाहर हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन


 बाढ़ परियोजनाएं तेज़, नहरों में भेजा जा रहा पानी
स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि राज्य सरकार ने बाढ़ और सूखे की आशंका को ध्यान में रखते हुए 348 बाढ़ बचाव परियोजनाएं शुरू की हैं, जिनमें से 250 पूरी हो चुकी हैं, और शेष पर काम तेजी से चल रहा है। लखीमपुर खीरी की नहरों से 25 ज़िलों तक पानी पहुंचाया जा रहा है, जिससे किसान बिना मानसून पर निर्भर हुए फसल की सिंचाई कर सकें।  चित्रकूट के मंदाकिनी में कुछ घंटे के लिए बाढ़ आई थी, उसके बाद नुकसान करके निकल गई थी। 

ये भी पढ़े- Ayodhya: राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का दावा- 18 महीने में छह करोड़ श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन

मंत्री ने समाजवादी पार्टी पर भी तीखा हमला बोला। अखिलेश यादव की मस्जिद में हुई बैठक को लेकर उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी सिर्फ एक परिवार की पार्टी है। इनके पास कोई नीति, एजेंडा या विकास दृष्टिकोण नहीं है। ये सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के जरिए सत्ता में आना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा शासन में दंगों के आरोपियों की गिरफ्तारी पर आजम खान जैसे नेताओं के फोन आते थे। स्वतंत्र देव सिंह ने जोर देकर कहा किआज प्रदेश में योगी सरकार है और केंद्र में मोदी सरकार, इसलिए हर नागरिक सुरक्षित है चाहे वह हिंदू हो या मुसलमान। कानून का राज है, तुष्टिकरण नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed