फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   International Day of Yoga kicks off with 'Run for Yoga'

Ayodhya News: 'रन फॉर योग' से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आगाज

Mon, 15 Jun 2026 08:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 15 Jun 2026 08:37 PM IST
विज्ञापन
International Day of Yoga kicks off with 'Run for Yoga'
राम की पैड़ी पर योग करते लोग।
अयोध्या। 1 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य शुभारंभ सोमवार को हुआ। 'राम की पैड़ी' पर 'रन फॉर योग' और दैनिक योग सत्रों का उद्घाटन किया गया। इस वर्ष की थीम 'स्वस्थ आयु के लिए योग' है।
विज्ञापन


महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने 'रन फॉर योग' को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों का प्रशिक्षण और योग को जन-जन तक पहुंचाना सराहनीय है। यह संकल्प अब दैनिक जीवनशैली बन गया है। कार्यक्रम से पहले आशा कार्यकर्ता, सहायक नर्स और दाई तथा सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को योग प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण ब्लॉक स्तर पर भी स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया। इसका उद्देश्य योग का संदेश हर घर तक पहुंचाना था। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी महेंद्र सिंह विष्णु ने कहा कि योग के वैज्ञानिक पहलुओं को जनमानस तक पहुंचाने में स्वास्थ्य कर्मियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि 'स्वस्थ आयु के लिए योग' बढ़ती उम्र में बीमारियों को नियंत्रित करने का एक माध्यम है।
विज्ञापन

इस आयोजन में जिले के कई वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी और स्वास्थ्य कर्मी शामिल हुए। फार्मासिस्ट राकेश सिंह और अशोक कुमार वर्मा भी दौड़ में शामिल हुए। नर्सिंग स्टाफ और अन्य विभागीय कर्मचारियों ने भी इसमें भाग लिया। सभी ने स्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में डॉ. राहुल कुमार सिंह, डॉ. मिथलेश कुमार वर्मा, डॉ. धर्मेंद्र कुमार वर्मा, डॉ. अशफाक अहमद, डॉ. हर्ष कुमार मिश्र, डॉ. अमृता सिंह, डॉ. रोमी गुप्ता, डॉ. गिरजेश्वर उपाध्याय, डॉ. सरिता त्रिपाठी, डॉ. कविता निगम, डॉ. अखिलेश मिश्र और अन्य विभागीय कर्मचारियों ने ''''रन फॉर योग'''' में दौड़ कर स्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed