{"_id":"6a62410ee6d2cd907a0bf0e9","slug":"instructions-issued-to-food-department-officials-to-carry-identity-cards-during-inspections-ayodhya-news-c-13-1-jam1008-1842345-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: खाद्य विभाग के अफसरों को पहचान पत्र के साथ निरीक्षण के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: खाद्य विभाग के अफसरों को पहचान पत्र के साथ निरीक्षण के निर्देश
Thu, 23 Jul 2026 09:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 23 Jul 2026 09:57 PM IST
विज्ञापन
उद्योग बंधु की बैठक में मौजूद अधिकारी व व्यापारी।
अयोध्या। जिला व्यापार बंधु की बैठक में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों की ओर से बिना पहचान पत्र के दुकानों के निरीक्षण का मामला उठाया गया। इस पर सभी अधिकारियों को पहचान पत्र के साथ ही निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया। यह मामला व्यापारी पंकज गुप्ता ने उठाया।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अमित कुमार भट्ट की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को हुई बैठक में व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा हुई और अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बैठक में विभागीय अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में कोई ढिलाई न बरतने को कहा। उन्होंने चल रही परियोजनाओं में सुरक्षा मानकों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का भी निर्देश दिया। ज्ञान केसरवानी ने लालबाग पानी की टंकी के पास उच्च वोल्टेज केबल पर त्वरित कार्रवाई के लिए धन्यवाद किया। व्यापार संगठनों ने जिला व्यापार बंधु फोरम की ओर से निस्तारित बिंदुओं को सराहा। नगर निगम की ओर से आचार्य नरेंद्र देव पार्क के नवीनीकरण पर भी प्रसन्नता जताई गई। मनोज जायसवाल ने फतेहगंज मकबरा से नाका तक निर्माणाधीन सड़क में ठेकेदार की शिथिलता पर सवाल उठाया। अध्यक्ष ने नगर निगम को ठेकेदार की कार्यप्रणाली, गुणवत्ता और समयसीमा की जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन विशु राजा, पुलिस अधीक्षक प्रोटोकॉल ए पी सिंह, पुलिस अधीक्षक यातायात सहित कई सरकारी अधिकारी और व्यापार संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।