फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Information regarding the cultivation of Suran is being provided by Crop Cafeteria

Ayodhya News: क्रॉप कैफेटेरिया से सूरन की खेती की दी जा रही जानकारी

Tue, 26 May 2026 09:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 26 May 2026 09:26 PM IST
विज्ञापन
Information regarding the cultivation of Suran is being provided by Crop Cafeteria
 जिमीकंद की खेती के बारे में जानकारी देते केवीके के वैज्ञानिक।
अयोध्या। जिमीकंद (सूरन) की खेती किसानों के लिए एक लाभकारी विकल्प है। इसमें कम लागत और कम मेहनत में प्रति एकड़ तीन से पांच लाख रुपये तक का मुनाफा कमाया जा सकता है। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) ने अपने क्रॉप कैफेटेरिया में सूरन लगाया है, जिससे किसानों को उन्नत तकनीकों की जानकारी दी जा रहा है।
विज्ञापन

केवीके के अध्यक्ष डॉ. बीपी शाही ने बताया कि सूरन का उपयोग आयुर्वेदिक औषधियों में भी होता है। इसे बवासीर, पेचिश, ट्यूमर और दमा जैसी बीमारियों में उपयोगी बताया गया है। स्थानीय मिट्टी और मौसम सूरन की खेती के लिए अनुकूल हैं। गजेंद्र (एन-15), श्री पद्मा और संतरा गाची इसकी उन्नत किस्में हैं। एक एकड़ में बोआई के लिए लगभग 20 से 30 क्विंटल कंद बीज की आवश्यकता होती है। बोआई का उत्तम समय फरवरी के अंत से अप्रैल तक का है। इस अवधि में बीज पहली बारिश से पहले अच्छे से अंकुरित हो जाते हैं।
विज्ञापन


फसल छह से आठ महीने में पककरउन्होंने बताया कि कतार से कतार की दूरी तीन से चार फीट और कंद से कंद की दूरी लगभग डेढ़ फीट रखनी चाहिए। खेत की तैयारी के समय प्रति एकड़ 10-15 टन अच्छी सड़ी हुई गोबर की खाद डालना फायदेमंद होता है। शुरुआती तीन महीनों तक खेत में नमी बनाए रखना आवश्यक है, जिसके बाद यह बारिश के पानी पर निर्भर करता है। फसल छह से आठ महीने में पककर तैयार हो जाती है और प्रति एकड़ 200 से 300 क्विंटल तक की उपज देती है। मंडियों में इसका भाव 3000 से 5000 रुपये प्रति क्विंटल तक होता है, जिससे किसानों को मुनाफा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed