फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Illegal construction demolished with a bulldozer

Ayodhya News: बुलडोजर से तोड़ा अवैध निर्माण

Fri, 18 Sep 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 18 Sep 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Illegal construction demolished with a bulldozer
बुलडोजर से ढहाया अवैध निर्माण।
रुदौली। भेलसर-उमापुर रेछघाट जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण के लिए शुक्रवार को अतिक्रमण हटाया गया। प्रशासन और लोक निर्माण विभाग की टीम ने कई दुकानों को बुलडोजर से ध्वस्त किया।
विज्ञापन

हनुमानगढ़ी के पास बुलडोजर पहुंचते ही अतिक्रमण करने वालों में खलबली मच गई। टीम ने शिवकुमार अग्रवाल की किराना की दुकान को ढहा दिया। आलोक द्विवेदी की दुकान के अतिक्रमण वाले हिस्से को भी ध्वस्त किया। एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाया जाएगा। सड़क दोनों तरफ छह-छह मीटर तक चौड़ी होगी। लोक निर्माण विभाग ने चिह्नित दुकानों और मकानों पर लाल निशान लगाए थे। कुछ दुकानदारों ने स्वयं ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है। पीडब्ल्यूडी ने पहले ही दुकानदारों को दो-तीन दिन में अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन


अब होगी 12 मीटर चौड़ी सड़क
चौड़ीकरण के बाद सड़क की कुल चौड़ाई 12 मीटर होगी। इसमें सात मीटर चौड़ी काली डामर सड़क बनाई जाएगी। दोनों तरफ ढाई-ढाई मीटर चौड़ी पटरी भी रहेगी। सड़क चौड़ी होने से वाहनों के आवागमन में सुविधा मिलेगी और जाम की समस्या कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed