फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Idols will be installed on Akshaya Tritiya, Pran Pratishtha on Ganga Dussehra

Ayodhya News: अक्षय तृतीया पर स्थापित होंगी मूर्तियां, गंगा दशहरा पर प्राण प्रतिष्ठा

Mon, 17 Mar 2025 10:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 10:14 PM IST
विज्ञापन
Idols will be installed on Akshaya Tritiya, Pran Pratishtha on Ganga Dussehra
नितिन मिश्र
विज्ञापन

अयोध्या। राम जन्मभूमि परिसर में राममंदिर के अलावा 14 मंदिर और बन रहे हैं। इन मंदिरों में स्थापित होने वाली मूर्तियां राजस्थान के जयपुर में तैयार हो रही हैं। 30 अप्रैल तक सभी मूर्तियां बनकर तैयार हो जाएंगी और अयोध्या पहुंच जाएंगी। सभी 14 मंदिरों की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा एक तिथि पर एक साथ की जाएगी। अक्षय तृतीया (30 अप्रैल) पर मंदिरों में मूर्तियों की स्थापना जबकि प्राण प्रतिष्ठा गंगा दशहरा पर होगी।
राममंदिर के प्रथम तल पर रामदरबार की स्थापना की जानी है। जबकि परकोटे में छह मंदिर बन रहे हैं। इनमें भगवान सूर्य, गणेश, हनुमान, शिव, माता भगवती व माता अन्नपूर्णा की मूर्ति स्थापित होगी। इसके अलावा सप्तमंडपम में सात मंदिर बन रहे हैं। इनमें महर्षि वाल्मीकि, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, महर्षि वशिष्ठ, निषादराज, अहिल्या व शबरी की मूर्ति स्थापित होगी। सभी मंदिरों की मूर्तियां बनकर तैयार हैं और 15 से 30 अप्रैल के बीच अयोध्या पहुंच जाएंगी। राममंदिर ट्रस्ट ने सोमवार को ज्योतिषाचार्यों के साथ मूर्तियों की स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा के मुहूर्त व तिथि पर कारसेवक पुरम में मंथन किया। ज्योतिषाचार्य पंडित प्रवीण शर्मा व आचार्य राकेश तिवारी के साथ ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय व निर्माण प्रभारी गोपाल राव ने सोमवार की देर शाम बैठक की।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्यों ने अक्षय तृतीया व गंगा दशहरा की तिथि को सर्वाेत्तम बताया। तय हुआ कि अक्षय तृतीया यानी 30 अप्रैल को सभी मंदिरों में मूर्तियों की स्थापना कर दी जाएगी। इसके बाद गंगा दशहरा यानी पांच जून को मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा एक साथ होगी। प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त निकालने की जिम्मेदारी ज्योतिषियों को दी गई है। आचार्य प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त ट्रस्ट को बताएंगे, ट्रस्ट इस पर अंतिम मुहर लगाएगा। हालांकि यह तय हो गया है कि गंगा दशहरा पर ही सभी मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed