फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Hurt by betrayal, she slit her throat at her lover's doorstep

Ayodhya News: बेवफाई से आहत हुई तो प्रेमी की चौखट पर काटा गला

Tue, 16 Jun 2026 09:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 16 Jun 2026 09:25 PM IST
विज्ञापन
Hurt by betrayal, she slit her throat at her lover's doorstep
बीकापुर। प्रेमी की बेवफाई से दुखी होकर 20 वर्षीय प्रेमिका ने प्रेमी की चौखट पर फिल्मी स्टाइल में गला काटकर खुदकुशी करने की कोशिश की। आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर पहुंचाया गया जहां से मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

घटना बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार दोपहर घटी। प्रेमिका पूरा कलंदर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। बताया जा रहा कि 20 वर्षीय युवती स्नातक की छात्रा है, जिसका बीकापुर कोतवाली निवासी छात्र के साथ प्रेम पिछले कई वर्षों से चल रहा था। दोनों पिछले पांच माह तक साथ भी रहे। इस बीच घर वालों के विरोध और दबाव के चलते प्रेमी ने प्रेमिका से संबंध तोड़ने की कोशिश शुरू कर दी। आरोप है कि वह पहचानने से भी इन्कार कर दिया तो आहत प्रेमिका अपनी मां तथा बहन के साथ मंगलवार दोपहर प्रेमी के घर पहुंच गई। प्रेमिका को देखकर परिजनों ने घर में ताला लगा दिया और घुसने नहीं दिया। उसे पहचानने से भी साफ इन्कार कर दिया। घंटों की मिन्नतों से भी जब प्रेमी तथा उसके परिजनों का रुख नरम नहीं हुआ तो आहत होकर वहीं गला काट कर खुदकुशी की कोशिश की जिसमें लहूलुहान हो गई। प्रेमिका के इस कदम से सनसनी फैल गई। परिजनों ने तत्काल सीएचसी बीकापुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डॉ. अतुल मिश्रा ने उसे मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

किसी की सूचना पर कोतवाल देवेंद्र पांडेय भी पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली। बताया कि किसी पक्ष ने अभी तक पुलिस में कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed