{"_id":"6a1089bca661f3bf5c07c172","slug":"house-numbering-has-commenced-across-the-district-from-cities-to-villages-the-district-magistrate-conducted-an-inspection-ayodhya-news-c-97-1-ayo1034-150137-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: शहर से लेकर गांव तक शुरू हुई मकान की नंबरिंग, जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: शहर से लेकर गांव तक शुरू हुई मकान की नंबरिंग, जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
Fri, 22 May 2026 10:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 22 May 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। जनगणना-2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का फील्ड वर्क शुक्रवार से जिले में औपचारिक रूप से शुरू हो गया। नगर निगम के तीनों जोन सहित विभिन्न तहसीलों और नगर निकाय क्षेत्रों में घर-घर मकान नंबरिंग और सत्यापन किया जा रहा है। सुबह से ही शिक्षक और अन्य कार्मिक ग्रामीण क्षेत्र, कॉलोनियों, मोहल्लों और नई बस्तियों में पहुंचकर मकानों की गिनती, सत्यापन और नंबरिंग का कार्य करते नजर आए।
जिलाधिकारी ने तहसील रुदौली के गणना ब्लॉक संख्या 103 का निरीक्षण कर प्रगणकों और पर्यवेक्षकों से संवाद किया और कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने ग्रामीणों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सही जानकारी उपलब्ध कराना जनहित में आवश्यक है। इस अभियान में कुल 5272 जनगणना कार्मिक 4434 प्रगणक और 838 पर्यवेक्षक अपने-अपने गणना ब्लॉकों में तैनात किए गए हैं। साकेतपुरी कॉलोनी, बेनीगंज, नियावां, फतेहगंज और रामपथ क्षेत्र में मकानों पर नंबर अंकित किए गए।
इनसेट
तकनीकी बाधा से प्रभावित हुआ मकान गणना
सूत्रों के अनुसार, जनगणना कार्य के दौरान कई क्षेत्रों में प्रगणकों को तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एचएलओ ऐप पर अचानक अधिक लोड बढ़ने के कारण कुछ समय के लिए डेटा एंट्री बाधित हो गई। कई कर्मचारियों ने बताया कि ऐप धीमा पड़ने और बार-बार क्रैश होने से फील्ड वर्क की गति प्रभावित हुई।
विज्ञापन
इनसेट
पहले दिन 69 ब्लॉकों में हुई मकान गिनती
मकान गिनती का काम जिले में शुरू हो गया है। पहले दिन कुल 69 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक्स में काम शुरू किया गया, जहां टीमों ने घर-घर जाकर जानकारी जुटाने और रिकॉर्ड तैयार करने का काम किया। हालांकि अभी अधिकतर ब्लॉकों में काम शुरू नहीं हो पाया है। कुल 3849 ब्लॉकों में से 3780 ब्लॉक अभी शुरू होने बाकी हैं। किसी भी ब्लॉक का काम पूरा नहीं हुआ है। जनगणना अधिकारी एडीएम एफआर अमित भट्ट ने बताया कि शुक्रवार को पहला दिन था, इसलिए कार्य कम हो सका। आने वाले दिनों में सभी क्षेत्रों में तेजी से काम कराया जाएगा।