{"_id":"699b36678625fbf1d107df1a","slug":"health-check-up-of-772-patients-at-chief-ministers-health-fair-ayodhya-news-c-97-1-ayo1028-143761-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 772 मरीजों की जांची सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 772 मरीजों की जांची सेहत
Sun, 22 Feb 2026 10:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 22 Feb 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
फोटो 25-पीएचसी मिल्कीपुर में मरीजों की जांच करते डॉक्टर- संवाद
अयोध्या। जिल के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित जन आरोग्य मेले रविवार को 772 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। इनमें अधिकतर सर्दी, खांसी, बुखार व त्वचा रोग से पीड़ित रहे। इस दौरान 62 आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। मेले में 70 चिकित्सकों और 206 पैरामेडिकल की ड्यूटी लगी थी।
मिल्कीपुर प्रतिनिधि के मुताबिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों अमानीगंज, बवां, गद्दोपुर, खड़भड़िया, शाहगंज, सराय धनेठी में 223 मरीजों ने पंजीकरण कराया। मरीजों का परीक्षण व उपचार डॉक्टरों व उनकी टीम ने किया। खून की कमी पर 03 महिलाओं को आयरन सुक्रोज का इंजेक्शन लगाया गया।
बीकापुर प्रतिनिधि के मुताबिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज में 24 मरीजों का रजिस्ट्रेशन हुआ। चिकित्साधिकारी डॉ. अजय गुप्ता ने चिकित्सीय सलाह देने के साथ दवा भी दी। इस दौरान तीन आयुष्मान कार्ड बनाए गए तथा दो लोगों की आभा आईडी बनाई गई। इसी तरह चौरे बाजार और कोछा पीएचसी 45 मरीजों में अधिकतर मौसमी जुकाम, बुखार और सांस की बीमारी से पीड़ित थे। इसके अलावा पेट की बीमारी तथा शरीर दर्द से पीड़ित मरीजों ने पहुंचकर इलाज कराया।
विज्ञापन
तारुन प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लाॅक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनभरिया, पछियाना, हैदरगंज, विजयनपुर सजहरा में कुल 209 मरीजों का निशुल्क जांच व उपचार किया गया, जबकि गंभीर स्थिति के दो मरीजों को सीएचसी तारुन रेफर किया गया। मसौधा ब्लॉक के कनदैला, रानी बाजार पीएचसी में 30 मरीजों की जांच कर दवाएं व चिकित्सीय सलाह दी गई।