फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   head priest of Rawat temple died after foaming from his mouth after eating food in Ayodhya

Ayodhya: खाना खाते ही मुंह से निकला झाग, रावत मंदिर के महंत ने तोड़ा दम; खाते में आए थे सात करोड़; मौत संदिग्ध

Sun, 12 Oct 2025 01:50 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 12 Oct 2025 01:50 PM IST
सार

अयोध्या में खाना खाते ही मुंह से झाग निकला और कुछ ही समय में रावत मंदिर के महंत ने दम तोड़ दिया। उनके खाते में जमीन बिक्री के सात करोड़ रुपये आए थे। उनकी मौत संदिग्ध मानी जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
head priest of Rawat temple died after foaming from his mouth after eating food in Ayodhya
रावत मंदिर के महंत राममिलन दास की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रामनगरी अयोध्या में रावत मंदिर के महंत राममिलन दास की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बताया गया कि रात में भोजन करने के कुछ देर बाद महंत की तबीयत अचानक बिगड़ गई। मुंह से झाग निकलने लगा। यह देख शिष्यों ने तुरंत उन्हें श्रीराम अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


सूचना पर अयोध्या कोतवाली प्रभारी मनोज शर्मा मौके पर पहुंचे। मामले की जांच की जा रही है। वहीं, दिगंबर अखाड़ा के महंत रामलखन दास और वामन मंदिर के महंत वैदेही बल्लभ शरण भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की। शिष्यों का कहना है कि महंत राममिलन दास सरल और धार्मिक स्वभाव के संत थे। वे पिछले 15 वर्षों से रावत मंदिर के महंत के रूप में सेवाएं दे रहे थे। उनके गुरु राममिलन दास राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख अगुवाओं में से एक रहे थे। 

विज्ञापन

जमीन बिक्री के सात करोड़ खाते में आए थे

सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में मंदिर से जुड़ी जमीन की बिक्री से करीब छह से सात करोड़ रुपये उनके खाते में आए थे। घटना की जानकारी पर डीएम निखिल टीकाराम फुंडे और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर भी अस्पताल पहुंचे। हालांकि अब तक मौत के कारणों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed