फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Head-anointing ceremony of Lord Rishabhdev performed; devotees prayed for happiness and prosperity

Ayodhya News: भगवान ऋषभदेव का हुआ मस्तकाभिषेक, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

Mon, 20 Jul 2026 09:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 20 Jul 2026 09:22 PM IST
विज्ञापन
Head-anointing ceremony of Lord Rishabhdev performed; devotees prayed for happiness and prosperity
जैन मंदरि में विराजमान भगवान ऋषभदेव की मूर्ति।
अयोध्या। जैन मंदिर रायगंज में सोमवार को प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव का विधि-विधान के साथ भव्य मस्तकाभिषेक एवं पूजन-अर्चन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान ऋषभदेव का जल, दुग्ध एवं विभिन्न पवित्र द्रव्यों से अभिषेक किया तथा विश्व शांति, समाज के कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन


मंदिर परिसर में सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम शुरू हो गया। वैदिक एवं जैन परंपराओं के अनुसार मंत्रोच्चार के बीच भगवान ऋषभदेव का मस्तकाभिषेक संपन्न हुआ। पूजन प्रतिष्ठाचार्य विजय जैन के नेतृत्व में हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर धर्म लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर जैन मंदिर के पीठाधीश रविंद्रकीर्ति स्वामी ने कहा कि भगवान ऋषभदेव ने मानव समाज को श्रम, संयम, अहिंसा और आत्मकल्याण का मार्ग दिखाया। उन्होंने कहा कि मस्तकाभिषेक केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि अपने मन, वचन और कर्म की शुद्धि का भी प्रतीक है। आज के समय में भगवान ऋषभदेव के बताए सत्य, अहिंसा, अपरिग्रह और संयम के सिद्धांत पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हैं। यदि प्रत्येक व्यक्ति इन मूल्यों को अपने जीवन में अपनाए, तो परिवार, समाज और राष्ट्र में शांति एवं सद्भाव का वातावरण स्थापित हो सकता है। डॉक्टर जीवन प्रकाश जैन ने बताया कि धार्मिक आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को जैन धर्म के आदर्शों और संस्कारों से जोड़ने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। पूरे आयोजन में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed