{"_id":"6abff0d5309ba0b99e0f9577","slug":"gurupurab-celebrations-in-full-swing-at-ranopali-ashram-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-160129-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: रानोपाली आश्रम में गुरुपर्व की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: रानोपाली आश्रम में गुरुपर्व की धूम
Fri, 02 Oct 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। रानोपाली स्थित उदासीन आश्रम में चल रहे गुरु पर्व महोत्सव के भव्य समापन समारोह में पांच अक्तूबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी शामिल होंगे। दोनों नेता दोपहर करीब 12 बजे अयोध्या पहुंचेंगे। इस दौरान रक्षा मंत्री नवनिर्मित संस्कृत विद्यालय भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद दोनों वीआईपी आश्रम परिसर स्थित समाधि स्थल के दर्शन करेंगे।
उदासीन आश्रम में 27 सितंबर से गुरु पर्व महोत्सव चल रहा है। रोजाना भागवत कथा हो रही है। पांच अक्तूबर को समापन समारोह होगा। रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री भी आयोजन में शामिल होंगे। पुलिस-प्रशासन ने आयोजन की तैयारियां तेज कर दी हैं। रक्षा मंत्री के आगमन को लेकर एसपी ट्रैफिक सुधीर जायसवाल ने शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल और वीआईपी रूट का जायजा लिया।
ट्रैफिक पुलिस ने काफिले के आवागमन के लिए रूट चार्ट और ड्यूटी प्वाइंट निर्धारित किए हैं। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि वीआईपी मूवमेंट के दौरान आम लोगों को कम से कम परेशानी हो, इसके लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री के काफिले के गुजरने के दौरान यातायात केवल कुछ मिनट के लिए रोका जाएगा।