फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Graphic Ramayana prepared by writing 51 lakh Ram names

Ayodhya News: 51 लाख राम नाम लेखन से तैयार की चित्रमय रामायण

Tue, 05 Mar 2024 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 05 Mar 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Graphic Ramayana prepared by writing 51 lakh Ram names
अयोध्या। अक्षरात्मक लिपि में रामचरित मानस के एक ऐसे संस्करण का पुनर्लेखन किया गया है, जिसमें 51 लाख बार राम नाम अंकित है। दिल्ली के मशहूर उद्यमी मृदुहरि डालमिया और अयोध्या शोध संस्थान के सहयोग से तैयार रामनाम अंकित रामकथा की इस पुस्तक का जल्द ही प्रकाशन करने की तैयारी है। इसी संदर्भ में रामनगरी आए दिल्ली के रामानुरागी संदीप ने राममंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से मुलाकात कर पुस्तक दिखाई। उन्होंने इसकी मुक्तकंठ से प्रशंसा की।
विज्ञापन

संदीप ने बताया कि रामनाम अंकित रामचरित मानस के लेखन के पीछे भी अनोखी कहानी है। संदीप इस अनूठी मानस के लेखक डॉ़ रुद्र का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज कराना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश के पन्ना जिला निवासी रुद्र सिंह यादव सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। 1990 में एक दुर्घटना में उनकी रीढ़ में चोट लग गई थी। वे बिस्तर पर पड़ गए। अवसाद से ग्रसित डॉ़ रुद्र के मन में अचानक रामनाम लेखन का विचार आया। बिस्तर पर पड़े-पड़े उन्होंने रामनाम लेखन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

उनके जीवन में चमत्कार हुआ। दो महीने के बाद वे चलने-फिरने लगे तो रामनाम के लेखन में उनका अनुराग बढ़ता गया। धीरे-धीरे वे ठीक होते चले गए। इसके बाद उन्होंने राम नाम लेखन में ढले तीन सौ चित्रों के माध्यम से संपूर्ण रामकथा का अंकन किया, जिसे चित्रमय रामायण नाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed