फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Graduation examinations begin at Agricultural University

Ayodhya News: कृषि विश्वविद्यालय में स्नातक की परीक्षाएं शुरू

Sun, 07 Jun 2026 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 07 Jun 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Graduation examinations begin at Agricultural University
परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण करते कुलपति।
कुमारगंज। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय और कृषि महाविद्यालय की स्नातक परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने कृषि महाविद्यालय परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और परीक्षार्थियों से बातचीत की।
विज्ञापन


कुलपति ने परीक्षा प्रश्नपत्र भी देखे और शिक्षकों से बात की। उन्होंने निर्देश दिए कि छात्र-छात्राओं का प्रवेश परीक्षा भवन में 10 मिनट पहले सुनिश्चित किया जाए। प्रवेश के समय उनकी सघन तलाशी ली जाए। इससे परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। वर्तमान में कृषि महाविद्यालय और पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय के द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ वर्ष के छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षाएं निगरानी कैमरों की निगरानी में आयोजित की जा रही हैं। परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर भी परीक्षार्थियों की तलाशी ली जा रही है।
विज्ञापन



नौ जून से शुरू होंगी अन्य परीक्षाएं

परीक्षा नियंत्रक के. राधाकृष्णन ने बताया कि अन्य महाविद्यालयों की परीक्षाएं नौ जून से शुरू होंगी। इनमें उद्यान एवं वानिकी महाविद्यालय, सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय, मात्स्यिकी और अभियांत्रिकी महाविद्यालय शामिल हैं। इन महाविद्यालयों के द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परास्नातक द्वितीय वर्ष और डॉक्टरेट के छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं भी नौ जून से ही शुरू होंगी। निरीक्षण के दौरान कई शिक्षक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed