फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Gorakhpur won the competition by defeating Ayodhya.

Ayodhya News: गोरखपुर ने अयोध्या को हराकर जीती प्रतियोगिता

Sun, 23 Aug 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 23 Aug 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur won the competition by defeating Ayodhya.
अयोध्या। डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल में चल रही प्रदेशीय महिला हॉकी प्रतियोगिता का खिताब स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने जीत लिया। महिला खेल समारोह के तहत आयोजित फाइनल में गोरखपुर ने अयोध्या मंडल को पेनाल्टी शूटआउट में 4-1 से हराया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1-1 से बराबर थीं। पहले सेमीफाइनल में गोरखपुर ने वाराणसी मंडल को 7-1 से हराया। गोरखपुर की आरिका और रिती सोनी ने दो-दो गोल किए। दूसरे सेमीफाइनल में अयोध्या मंडल ने झांसी को 3-1 से हराया, जिसमें आरती प्रजापति ने दो गोल किए। समापन समारोह में अंतरराष्ट्रीय हॉकी अंपायर व यूपी हॉकी कमेटी चेयरमैन अविनाश श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना ने स्वागत किया। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एमएस बोरा समेत खेल विभाग के अधिकारी व प्रशिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed