{"_id":"6a58f796abef828a250f294e","slug":"gopal-rao-left-ayodhya-maintained-silence-upon-his-return-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-154098-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: अयोध्या छोड़कर गए गोपाल राव, वापसी पर साधी चुप्पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: अयोध्या छोड़कर गए गोपाल राव, वापसी पर साधी चुप्पी
Thu, 16 Jul 2026 08:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 16 Jul 2026 08:54 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व आमंत्रित सदस्य गोपाल राव फिलहाल अयोध्या छोड़कर बाहर चले गए हैं। उन्होंने इसकी पुष्टि बृहस्पतिवार को अमर उजाला से बातचीत में की। हालांकि, अयोध्या कब लौटेंगे, इस सवाल पर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। गोपाल राव ने कुछ दिन पहले पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि वह 15 जुलाई तक अयोध्या में रहकर व्यवस्थाओं में सहयोग करेंगे। इसके बाद अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बाहर चले जाएंगे।
गौरतलब है कि राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की विगत छह जुलाई को हुई बैठक में गोपाल राव को आमंत्रित सदस्य के पद से हटा दिया गया था। इसके बाद से उन्होंने राम मंदिर जाना भी बंद कर दिया था। हालांकि, अयोध्या में रहने के दौरान वे लगातार रामनगरी के संतों और धर्माचार्यों से मुलाकात करते रहे और विभिन्न धार्मिक गतिविधियों में भी सक्रिय नजर आए। वे 2022 में अयोध्या आए थे और राम मंदिर निर्माण सहायक के रूप में राम मंदिर में सेवा दे रहे थे। वे राम मंदिर ट्रस्ट में किसी पद पर नहीं थे बावजूद इसके राम मंदिर की व्यवस्थाओं में उनका पूरा दखल था।
बृहस्पतिवार को गोपाल राव ने बताया कि वह फिलहाल अयोध्या में नहीं हैं और बाहर आ चुके हैं। उनकी वापसी कब होगी, इसे लेकर उन्होंने कोई जानकारी साझा नहीं की। उनके अयोध्या छोड़ने को लेकर राम मंदिर ट्रस्ट और धार्मिक हलकों में चर्चाओं का दौर जारी है।