फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Getting Aadhaar card made and updated is giving me immense sweat

Ayodhya News: आधार कार्ड बनवाने और अपडेशन में में छूट रहे पसीने

Wed, 16 Apr 2025 09:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 16 Apr 2025 09:52 PM IST
विज्ञापन
Getting Aadhaar card made and updated is giving me immense sweat
बीकापुर। आधार कार्ड बनवाने और संशोधन कराने में लोगों को पसीने छूट रहे हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा में भोर से ही आधार कार्ड बनवाने और संशोधन के लिए लाइन लग जाती है। प्रतिदिन 40 लोगों का टोकन देकर काम हो रहा है, शेष वापस लौट जाते हैं और दूसरे दिन फिर से लाइन लगाते हैं।
विज्ञापन

अप्रैल में नए शिक्षण सत्र की शुरुआत होने के बाद बच्चों का विद्यालय में एडमिशन, छात्रवृति बैंक में खाता खुलवाने, आय, निवास प्रमाण-पत्र बनवाने, राशन कार्ड केवाईसी कराने, बुजुर्गों की पेंशन और अन्य सरकारी योजनाओं के लिए आधार जरूरी है। इस समय बीओबी में ही आधार की सुविधा मिल रही है। यहां सोहावल, मिल्कीपुर और सदर तहसील क्षेत्र से भी लोग आधार कार्ड बनवाने के लिए पहुंचते हैं। आधार काउंटर पर तैनात ऑपरेटर सुनील वर्मा ने बताया कि प्रतिदिन 40 लोगों का ही आधार का कार्य हो पाता है।
विज्ञापन

उप डाकघर बीकापुर और ब्लॉक संसाधन केंद्र पर भी काउंटर खुला था, लेकिन करीब तीन महीने से आधार काउंटर बंद है। पहले यहां बीकापुर के अलावा मसौधा, तारुन, हैरिंग्टनगंज के भी लोग आते थे। यहां फिंगर प्रिंट मशीन में खराबी होने की जानकारी दी जा रही है। पातूपुर निवासी सरिता दुबे ने बताया कि उन्हें राशन कार्ड केवाईसी के लिए बच्चों का आधार कार्ड अपडेट करना है, लेकिन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टूटे का पुरवा सरायभनौली निवासी दिनेश मिश्रा ने बताया कि उन्हें अपनी पुत्री की छात्रवृत्ति के लिए आधार की जरूरत है। अब एक सप्ताह बाद बुलाया गया है। बसंतपुर निवासी जुगल किशोर ने बताया कि पुत्र के आधार कार्ड में त्रुटि सही कराना है। बल्लीपुर निवासी अंकित दुबे ने बताया कि पुत्र का नया आधार कार्ड बनवाना है और पत्नी का संशोधन कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed