फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ganesha idols taking shape through AI design

Ayodhya News: एआई डिजाइन से आकार ले रहीं गणेश प्रतिमाएं

Fri, 18 Sep 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 18 Sep 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Ganesha idols taking shape through AI design
तैयार हो रही भगवान गणेश की प्रतिमा।
अयोध्या। इस बार गणेश प्रतिमाओं के स्वरूप में नए प्रयोग देखने को मिल रहे हैं। मूर्तिकार पारंपरिक कारीगरी के साथ एआई से तैयार डिजाइन और तस्वीरों का सहारा लेकर श्रद्धालुओं की पसंद के अनुरूप प्रतिमाएं तैयार कर रहे हैं। मुंबई और राजस्थान की थीम के साथ महाकाली, शंकर-पार्वती और भगवान शंकर के आशीर्वाद वाले स्वरूपों की भी मांग अधिक है।
विज्ञापन

राजस्थानी लोकशैली से प्रेरित ऊंट पर सवार गणेश की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। कुछ प्रतिमाओं में भगवान गणेश को शिव के स्वरूप में दर्शाया गया है। इस बार 10 से 12 फीट तक की बड़ी प्रतिमाओं की मांग भी बढ़ी है। मूर्तिकारों का कहना है कि श्रद्धालु पारंपरिक स्वरूप के साथ कुछ नया और आकर्षक भी चाहते हैं। इसी के चलते एआई डिजाइन से लेकर विभिन्न धार्मिक और क्षेत्रीय थीम पर प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं।
विज्ञापन


भोले के स्वरूप में गजानन
देवकाली क्षेत्र में एआई डिजाइन के आधार पर तैयार भगवान भोले के स्वरूप वाली गणेश प्रतिमा सभी को भा रही है। मूर्तिकार रामू दास ने बताया कि खास आर्डर पर मूर्ति तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शंकर-पार्वती के हाथों पर विराजमान गणेश
शंकर और पार्वती के हाथों पर विराजमान गणेश की विशेष प्रतिमा भी खूब भा रही है। मूर्तिकार छोटू पाल ने प्रतिमा में भगवान गणेश के साथ भगवान शिव और माता पार्वती का स्वरूप भी उकेरा है।

मुंबई की नटराज थीम पर गणेश प्रतिमा
मुंबई की नटराज थीम से प्रेरित गणेश प्रतिमा भी सभी प्रतिमाओं से जुदा है। मूर्तिकार संजय पाल ने बताया कि प्रतिमा में गणेश के पारंपरिक स्वरूप के साथ नटराज शैली की कलात्मकता को शामिल किया गया है।

महाकाली स्वरूप में गणेश प्रतिमा
महाकाली के स्वरूप में तैयार गणेश प्रतिमा भी लुभावनी लग रही है। मूर्तिकार बरुण पाल ने बताया कि प्रतिमा में पारंपरिक धार्मिक कलाकारी के साथ आधुनिक डिजाइन का प्रयोग किया गया है। इसके अलावा शंकर भगवान का आशीर्वाद लेते गणेश की प्रतिमा को संजू पाल ने तैयार किया गया है। इन प्रतिमाओं पर राजस्थानी लोकशैली का असर भी दिख रहा है। राजस्थानी लोकशैली से प्रेरित ऊंट पर सवार भगवान गणेश की प्रतिमा तैयार को मूर्तिकार उत्तम पाल बना रहे हैं। प्रतिमा में गणेश को ऊंट पर विराजमान दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed