फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Friday was the coldest day of the winter season

Ayodhya News: सर्दी के सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा शुक्रवार

Fri, 26 Dec 2025 09:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 26 Dec 2025 09:28 PM IST
विज्ञापन
Friday was the coldest day of the winter season
40-कोहरे में गंतव्य की ओर जाते राहगीर।-संवाद
अयोध्या। सर्दी के इस सीजन में शुक्रवार को सबसे ठंडा दिन रहा। दिन का पारा सामान्य से नौ डिग्री लुढ़क कर 12.5 के निचले स्तर पर पहुंच गया। ऐसे में पूरे दिन बफीर्ली हवा के चलते गलन सताती रही। भोर से सुबह तक घने कोहरे के चलते हाईवे समेत अन्य मार्गों पर आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह घने कोहरे के आगोश में रही। इसके चलते हाईवे समेत अन्य सभी मार्गों पर वाहन रेंगते नजर आए। वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। स्कूलों में अवकाश होने के चलते छात्र-छात्राओं के लिए राहत रही। अयोध्या धाम में श्रद्धालु और पर्यटकों को भी आवागमन में कठिनाई हुई। इसके बावजूद उनके उत्साह में कोई कमी नहीं आई। राम मंदिर में पूरे दिन दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन


दिन चढ़ने के साथ कोहरा छटा लेकिन बादलों की मौजूदगी के चलते धूप नहीं निकल पाई। इसके चलते कड़ाके की ठंड में हर कोई ठिठुरता रहा। घरों के भीतर भी कोई राहत नहीं मिली। गर्म कपड़े भी ठंड से बचाने में नाकाम साबित हुए। रूम हीटर और ब्लोअर के साथ अलाव ही इससे बचाव का सहारा बना। सड़कों और घरों में लोग अलाव के पास सिमटे नजर आए। शाम होने के साथ गलन और बढ़ गई। रात होने के साथ अलग-अलग इलाकों में कहीं हल्का तो कहीं घना कोहरा फिर से छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहाड़ों से आ रही ठंडी पछुआ हवा के चलते बढ़ गई ठिठुरन

मौसम के ऐसे ही तेवर के बीच अधिकतम तापमान बृहस्पतिवार की तुलना में 7.5 और सामान्य से नौ डिग्री की गिरावट के साथ 12.5 पर पहुंच गया। इसके पहले पिछले शनिवार को सबसे कम तापमान 14 डिग्री तक पहुंचा था। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 9.9 रहा। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. सीताराम मिश्र ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते बादलों की मोटी परत और पहाड़ों से आ रही ठंडी पछुआ हवा के चलते दिन का तापमान अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। शनिवार को भी घने कोहरे के साथ गलन रहेगी।

40-कोहरे में गंतव्य की ओर जाते राहगीर।-संवाद

40-कोहरे में गंतव्य की ओर जाते राहगीर।-संवाद

40-कोहरे में गंतव्य की ओर जाते राहगीर।-संवाद

40-कोहरे में गंतव्य की ओर जाते राहगीर।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed