{"_id":"68e7da242d7c7408f1059820","slug":"food-items-worth-rs-1747-lakh-seized-67-kg-of-contaminated-sweets-destroyed-ayodhya-news-c-13-1-lko1045-1420710-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: 17.47 लाख की खाद्य सामग्री जब्त, 67 किलो दूषित मिठाई नष्ट कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: 17.47 लाख की खाद्य सामग्री जब्त, 67 किलो दूषित मिठाई नष्ट कराई
विज्ञापन
अयोध्या। दीपावली व भाई दूज के पर्व पर आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य और पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान छह नमूने संगृहीत कर जांच के लिए विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया। इतना ही नहीं 17.47 लाख रुपये कीमत की खाद्य सामग्री जब्त करने के साथ 67 किलो दूषित मिठाई नष्ट कराई गई।
सहायक आयुक्त खाद्य मानिक चंद सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के सचल दल ने बृहस्पतिवार को दर्शन नगर के सरायरासी में ओम इंडस्ट्री से नमकीन का एक नमूना लेने के साथ 1,60,000 रुपये मूल्य की 800 किलो नमकीन जब्त की। हरिपुर जलालाबाद इंडस्ट्रियल एरिया में श्याम कृपा ट्रेडर्स से सेवई का नमूना लिया। यहीं पर एडब्लूएल एग्री बिजनेस लिमिटेड से फाॅरचून कच्ची धानी ऑयल का एक नमूना लेने के साथ 1,41,0000 रुपये मूल्य का 705 टीन ऑयल जब्त किया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय सोनी, नंद किशोर यादव व विवेक मौर्य शामिल रहे।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डाॅ. पीके त्रिपाठी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल ने हरिपुर जलालाबाद में राधिका मिल्क एंड मिल्क प्रोडक्ट्स से पनीर व डोडा बर्फी का नमूना लिया। इसके साथ ही 10,050 रुपये मूल्य की 67 किलो दूषित मिठाई नष्ट करवाई। बीएल रोलर फ्लोर मिल से मैदा का नमूना लेने के साथ 1,77,568 रुपये मूल्य का 5549 किग्रा मैदा जब्त किया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनूप सिंह, सुमित चौधरी व शरद पाल शामिल रहे।