{"_id":"6a7cbaac20560fd3a20e5353","slug":"focus-on-booth-management-sp-gears-up-for-2027-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-156193-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: बूथ प्रबंधन पर जोर, 2027 की तैयारी में जुटी सपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: बूथ प्रबंधन पर जोर, 2027 की तैयारी में जुटी सपा
Wed, 12 Aug 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 12 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
सपा महानगर कार्यालय में आयोजित बैठक में मौजूद पूर्व मंत्री पवन पांडेय व पदाधिकारी।
अयोध्या। समाजवादी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज करते हुए बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है। बुधवार को गुलाबबाड़ी स्थित महानगर कार्यालय में सेक्टर प्रभारियों की बैठक में प्रत्येक बूथ पर सह प्रभारी और सदस्यों की टीम बनाने पर जोर दिया गया।
पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय पवन ने कहा कि सेक्टर और बूथ प्रभारी अपने-अपने बूथ का प्रबंधन मजबूत कर लें तो चुनाव जीतना आसान होगा। नौजवान, किसान और व्यापारी समेत सभी वर्ग भाजपा सरकार से परेशान हैं और 2027 में प्रदेश में सपा की सरकार बनाने का मन बना चुके हैं।
महानगर अध्यक्ष श्यामकृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि सेक्टर प्रभारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। प्रत्येक बूथ पर सह प्रभारी के साथ सदस्यों की टीम बनाई जाय, जो नए लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम करे। बैठक में निवर्तमान महासचिव हामिद जाफर मीसम, प्रदेश सचिव राम अचल यादव, उपाध्यक्ष चौधरी श्रीचंद यादव, प्रवक्ता राकेश यादव, महिला महानगर अध्यक्ष अपर्णा जायसवाल आदि मौजूद रहे।