फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Flowers rained from the sky on Shiva devotees in Ramnagari

Ayodhya News: रामनगरी में शिवभक्तों पर आसमान से बरसे फूल

Tue, 22 Jul 2025 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Flowers rained from the sky on Shiva devotees in Ramnagari
अयोध्या। सावन के पवित्र महीने के मंगलवार को रामनगरी अयोध्या भक्ति और श्रद्धा के भाव से सराबोर हो उठी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर श्रद्धालुओं और कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। इसका मुख्य केंद्र नागेश्वरनाथ मंदिर परिसर रहा, जहां शिवभक्तों पर गेंदा और गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा की गई। सरयू तट पर भी आसमान से फूलों की बारिश ने श्रद्धालुओं को अभिभूत कर दिया।
विज्ञापन


इस अलौकिक दृश्य को देखकर उत्साहित श्रद्धालुओं के हर-हर महादेव और जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। लोग इस दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करने लगे। मंगलवार सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु और कांवड़िए नागेश्वरनाथ और क्षीरेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक करने और सरयू से जल लेने के लिए अयोध्या पहुंचने लगे थे। पुष्पवर्षा ने इस आध्यात्मिक यात्रा को और भी भव्य और अविस्मरणीय बना दिया। श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा करने के लिए हेलीकॉप्टर ने पुलिस लाइन से उड़ान भरी। डीएम निखिल टीकाराम फुंडे और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर इस पर सवार हुए।
विज्ञापन


इसके पहले वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच नागेश्वरनाथ मंदिर में शिवभक्तों ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद जयकारों के बीच मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलते ही शिवभक्तों का जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हुआ, जो लगातार चलता रहा। नागेश्वरनाथ मंदिर पर डीएम व एसएसपी ने शिवभक्तों पर फूल बरसाए। पुष्प वर्षा का दृश्य अत्यंत मनमोहक रहा। इस दौरान शिवभक्तों ने कहा कि इस बार जो पुष्प वर्षा की गई, उसका अलग ही नजारा दिखा। पुष्पवर्षा के लिए योगी सरकार का धन्यवाद भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि सावन में भगवान शिव के भक्तों का उत्साह चरम पर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के स्वागत में यह विशेष आयोजन किया गया। इसमें हनुमानगढ़ी मंदिर, नागेश्वरनाथ मंदिर, दर्शन मार्ग, सरयू घाट, रामपथ, लता मंगेशकर चौक और श्रीराम मंदिर परिसर में हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed