फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Florence Nightingale Remembered on International Nurses Day

Ayodhya News: विश्व नर्स दिवस पर फ्लोरेंस नाइटिंगेल को किया याद

Tue, 12 May 2026 10:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 12 May 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Florence Nightingale Remembered on International Nurses Day
विश्व नर्स दिवस पर महिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद स्टाफ नर्स व अन्य।
अयोध्या। विश्व नर्स दिवस पर जिला महिला चिकित्सालय में मंगलवार को एक कार्यक्रम हुआ। इस दौरान नर्सिंग की जनक फ्लोरेंस नाइटिंगेल को याद किया गया। चिकित्सालय की नर्सों ने उनके जीवन और मानवता की सेवा में योगदान पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

नर्स संघ की अध्यक्ष पूनम गुप्ता ने बताया कि फ्लोरेंस नाइटिंगेल ने परिवार की इच्छा के विरुद्ध नर्सिंग सेवा को अपना कर्तव्य बनाया था। उन्होंने नर्सिंग को केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सेवा से जोड़ा। नाइटिंगेल ने दूसरों को भी इस निस्वार्थ सेवा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान एक प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विजयी नर्सों को उपहार भेंट किए गए।
विज्ञापन

पूनम गुप्ता ने कहा कि यह दिवस नर्सों के अथक प्रयास और समाज के प्रति उनके महत्वपूर्ण योगदान को सम्मान देने का अवसर है। इस मौके पर सीएमएस डॉ. विभा कुमारी, अधीक्षक डॉ. आशाराम, स्टाफ नर्स गीता चौधरी, स्नेहलता, नीलू चौधरी, अनीता मिश्रा, किरन मिश्रा आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed