फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   First Installment of Over 10 Crore Released for 51 Development Projects

Ayodhya News: 51 विकास कार्यों के लिए 10 करोड़ से अधिक की प्रथम किस्त जारी

Fri, 10 Apr 2026 09:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 10 Apr 2026 09:31 PM IST
विज्ञापन
First Installment of Over 10 Crore Released for 51 Development Projects
अयोध्या। जनपद में ग्रामीण क्षेत्रों के तेज विकास को नई गति मिली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही त्वरित आर्थिक विकास योजना को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। राज्यपाल की ओर से इस योजना के अंतर्गत कुल 22.33 करोड़ रुपये की लागत पर स्वीकृति दी गई है। इसमें प्रथम किस्त के रूप में 10.71 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है।
विज्ञापन

इस योजना के तहत जनपद के विभिन्न गांवों में कुल 51 कार्य किए जाएंगे। इनमें मुख्य रूप से ग्रामीण सड़कों का निर्माण, संपर्क मार्गों का विस्तार और सामुदायिक केंद्रों का निर्माण शामिल है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईडी) इस योजना का कार्यदायी संस्था है। विकास खंड मसौधा के ग्रामसभा शिवदासपुर में मितराम के घर से चारागाह तक 700 मीटर लंबी सड़क निर्माण के लिए 27 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। विकास खंड अमानीगंज के अंतर्गत ग्रामसभा बरौली में पूरे छतरपाल से बरौली तक 800 मीटर सड़क निर्माण के लिए 21 लाख रुपये, ग्राम पंचायत रामपुर सर्धा में सार्वजनिक स्थल पर सामुदायिक केंद्र निर्माण के लिए 30 लाख रुपये और ग्राम पंचायत अरती में भी सामुदायिक केंद्र के निर्माण के लिए 30 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त की गई है।
विज्ञापन

इसी प्रकार ग्रामसभा मड़ना में सेवरा चौरा पक्की सड़क से बलुईया मांझा तक 1500 मीटर नवीन सड़क निर्माण के लिए 47 लाख रुपये, रायबरेली रोड से सुल्तानपुर रोड तक 1400 मीटर सड़क निर्माण के लिए 48 लाख रुपये और दशरथ कुंड वार्ड में पंचकोसी मार्ग दशरथ कुंड से निरंकारपुर होते हुए मक्खापुर तक 1000 मीटर सड़क निर्माण के लिए 29 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed