फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Female students displayed their prowess in the district-level Taekwondo competition

Ayodhya News: जनपदीय ताइक्वांडो में छात्राओं ने दिखाया दमखम

Fri, 25 Sep 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 25 Sep 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Female students displayed their prowess in the district-level Taekwondo competition
प्रतियोगिता में जीत के लिए संघर्ष करते ​खिलाड़ी।
अयोध्या। डॉ. भीमराव आंबेडकर राज्य विद्यालयीय क्रीड़ा संस्थान के खेल मैदान पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के संयोजन में जनपदीय विद्यालयीय बालक-बालिका अंडर-14, 17 और 19 ताइक्वांडो प्रतियोगिता हुई। इसमें राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अयोध्या और कनौसा कान्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने विभिन्न भार वर्गों में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

अंडर-14 के 38 किग्रा से अधिक भार वर्ग में पायल प्रथम और तेजस्विनी द्वितीय रहीं। अंडर-17 के 38 किग्रा से कम भार वर्ग में तेजस्वी ने प्रथम और आराध्या सिंह ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 42 किग्रा में आयुषी कौशल प्रथम व अंजलि विश्वकर्मा द्वितीय, 44 किग्रा में नीतिका पटेल प्रथम व प्रिया द्वितीय तथा 46 किग्रा में अभिश्री मिश्रा प्रथम व तपस्या द्वितीय रहीं।
विज्ञापन

अन्य भार वर्गों में प्रतिद्वंद्वी नहीं होने पर नव्या मिश्रा (49 किग्रा), नैना सिंह (55 किग्रा), आराध्या यादव (63 किग्रा) और जिज्ञासा यादव (68 किग्रा) का सीधे चयन किया गया। अंडर-19 में अनुष्का रंजन, शुभ वर्मा, हनी निषाद, वर्तिका सिंह, नंदिता तिवारी, वैष्णवी सिंह, हंसिका शर्मा और जिज्ञासा मौर्य ने अलग-अलग भार वर्गों में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मंडलीय विद्यालयीय क्रीड़ा समिति के सचिव धर्मेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की माला यादव और पुष्पा यादव मौजूद रहीं। निर्णायक की भूमिका प्रिया मिश्रा ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed