फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Father of suspected terrorist Abdul Rehman said if son is guilty then he should be given strict punishment

UP News: संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान के पिता बोले- हम देश से गद्दारी नहीं कर सकते, बेटा दोषी तो मिले सख्त सजा

Mon, 10 Mar 2025 10:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 10 Mar 2025 10:02 PM IST
सार

पिता अबू बकर ने अपने बेटे से कहा कि गलत का साथ न तो मां-बाप देंगे, न ही सरकार और न कानून देगा। यदि तुम निर्दोष हो तो हम सरकार से मांग करेंगे कि तुम्हारे साथ अन्याय न हो। सरकार से यही अपील है कि मेरे बेटे के साथ न्याय हो। यदि वह दोषी है तो जो सजा होती है, उसको मिलनी चाहिए, उस पर हमें कोई आपत्ति नहीं है। यदि निर्दोष है तो उसके साथ अन्याय न हो। हमारे लिए देश पहले है।

विज्ञापन
Father of suspected terrorist Abdul Rehman said if son is guilty then he should be given strict punishment
संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान, पिता अबू बकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनगरी अयोध्या निवासी अब्दुल रहमान को एसटीएफ ने राम मंदिर पर आतंकी हमले की साजिश के आरोप में गिरफ्तार किया है। वह मूल रूप से इनायत नगर थाना क्षेत्र के मजनाई गांव का रहने वाला है। संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान के पिता अबू बकर ने कहा कि यदि उनका बेटा दोषी है तो उसे सख्त सजा मिलनी ही चाहिए। 

विज्ञापन


रविवार को एसटीएफ ने उनकी बेटे से मुलाकात करवाई थी। उन्होंने अपने बेटे से कहा कि यदि तुमने गुनाह किया है तो तुम्हें जो सजा मिले, उसे हंसकर कबूल कर लेना। उन्होंने कहा कि हम देश के साथ गद्दारी नहीं कर सकते हैं। हमारा परिवार कई पीढ़ियों से यहीं पर रह रहा है।
विज्ञापन


अब्दुल के पास से दो हैंड ग्रेनेड भी बरामद किए थे

पिता ने बताया कि नौ मार्च को एसटीएफ उनके बेटे अब्दुल रहमान को लेकर घर आई थी। कुछ देर रही, पूछताछ के बाद थाना इनायत नगर में बेटे से उनकी मुलाकात कराई। इसके बाद उसको लेकर चली गई। दरअसल राम मंदिर पर हमले की साजिश में एसटीएफ हरियाणा व गुजरात एटीएस ने अब्दुल को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया था। उसके पास से दो हैंड ग्रेनेड भी बरामद किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


एसटीएफ ने उसे न्यायालय में पेश किया था। उसकी कस्टडी रिमांड मिलने पर एसटीएफ उसे उसके पैतृक आवास अयोध्या के मजनाई गांव लेकर आई थी। कस्टडी रिमांड मिलने के बाद एसटीएफ की टीम सीओ मिल्कीपुर श्रेयस त्रिपाठी के साथ रविवार दोपहर संदिग्ध आतंकी को लेकर उसके घर मजनाई पहुंची थी। टीम के सदस्य अब्दुल को उसके घर ले गए।

कुछ समय तक एसटीएफ घर पर रही

पिता ने बताया कि चार-पांच वाहनों से अब्दुल को लेकर एसटीएफ वाले सिविल ड्रेस में घर आए थे। कुछ समय तक एसटीएफ घर पर रही। इसके बाद अब्दुल व मुझे थाना कोतवाली इनायत नगर ले गए। थाने में पुलिस टीम ने कुछ पूछा नहीं। रविवार रात करीब नौ बजे मुझे मजनाई के प्रधान के पुत्र कैलाश जायसवाल के साथ घर भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed