{"_id":"6a7e0be1d9dd8b7e730b682b","slug":"farmers-protest-at-collectorate-gate-district-president-attempts-self-immolation-ayodhya-news-c-97-1-slko1023-156331-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: किसानों का कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष ने किया आत्मदाह का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: किसानों का कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष ने किया आत्मदाह का प्रयास
Thu, 13 Aug 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 13 Aug 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट के प्रवेश गेट पर किसान यूनियन टिकैत गुट महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुमन पांडेय और सि
अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुमन पांडेय के नेतृत्व में किसानों ने बृहस्पतिवार को 14 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। किसान तिकोनिया पार्क से पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट गेट नंबर पांच पर पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी। किसानों ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देने की मांग की।
किसानों का आरोप है कि तहसीलदार और नायब तहसीलदार के बाद मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट संजीव कुमार उपाध्याय ने उनकी समस्याएं सुनने के बजाय आक्रोशित होकर बात की और जेल भेजने की धमकी दी। सुमन पांडेय ने आरोप लगाया कि अधिकारी के व्यवहार से नाराज होकर उन्होंने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों ने उन्हें तत्काल पकड़ लिया और आग लगाने से रोक दिया।
इसी दौरान किसान नेता गया प्रसाद सिंह चौहान ने गमछे के सहारे फांसी लगाने का प्रयास किया, जिससे कलेक्ट्रेट गेट पर अफरातफरी मच गई। सुमन पांडेय ने चेतावनी दी कि यदि डीएम और एसएसपी किसानों से वार्ता नहीं करते हैं तो वह मुख्यमंत्री के प्रस्तावित अयोध्या दौरे में बड़ी संख्या में किसानों के साथ पहुंचकर अपनी समस्याएं रखेंगी। प्रदर्शन में मंडल अध्यक्ष श्रीराम वर्मा, फरीद अहमद, गया प्रसाद सिंह चौहान, कुमारी पुष्पा और दीपिका सहित अन्य किसान मौजूद रहे।