फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   family members threw an ill elderly woman on road side In Ayodhya police reached hospital she died

बेरहमों को दया भी न आई: बीमार बुजुर्ग को सड़क किनारे फेंका... चादर से ढककर भागे; टूट गई सांसें, देखें वीडियो

Fri, 25 Jul 2025 12:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 25 Jul 2025 12:10 PM IST
सार

अयोध्या में घरवालों ने बीमार बुजुर्ग महिला को सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, कुछ देर बाद बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। पुलिस घरवालों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
family members threw an ill elderly woman on road side In Ayodhya police reached hospital she died
घरवालों ने बीमार बुजुर्ग को सड़क किनारे फेंका - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

रामनगरी अयोध्या से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। परिवार के लोग एक बुजुर्ग महिला को अयोध्या कोतवाली के किशनदासपुर में लाकर देर रात सड़क किनारे फेंक गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस महिला की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन


दूसरी तरफ महिला को लाकर छोड़ने वाले ई-रिक्शा की भी खोज की जा रही है। ई रिक्शा से ही देर रात बुजुर्ग महिला को छोड़ा गया था। बुजुर्ग महिला किन परिस्थितियों में लाकर छोड़ी दी गई, उनके परिजन कौन हैं, बुजुर्ग महिला को क्यों देर रात दूसरी जगह छोड़ दिया? यह तमाम सवाल उठ रहे हैं। हालांकि पुलिस के हाथ घटना के 24 घंटे बाद भी खाली हैं। 
विज्ञापन




एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि डायल 112 को बृहस्पतिवार सुबह 9:30 बजे एक बुजुर्ग लावारिस महिला के सड़क किनारे पड़े होने की सूचना मिली। इस सूचना पर पुलिस ने उन्हें ले जाकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। वहां इलाज के दौरान देर शाम उनका निधन हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी

एसपी सिटी ने बताया कि महिला को छोड़े जाने का एक सीसीटीवी फुटेज प्राप्त हुआ है। इसमें एक व्यक्ति और दो महिलाएं दिख रही हैं। बुजुर्ग महिला को छोड़ने वाले व्यक्तियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही महिला के भी पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद दोषी व्यक्तियों की पहचान सुनिश्चित करके उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed