Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Faizabad Lok Sabha Election 2024 Results : BJP candidate Lallu Singh VS Awadhesh Prasad.

Faizabad Election 2024 Result: ढह गया भगवा दुर्ग, सपा की हुई अयोध्या, भाजपा प्रत्याशी की 56 हजार मतों से हार

Tue, 04 Jun 2024 07:03 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Tue, 04 Jun 2024 07:03 PM IST
सार

इंडिया गठबंधन के सपा उम्मीदवार अवधेश प्रसाद ने भाजपा के लल्लू सिंह को 56,934 वोटों से हराकर यहां की फैजाबाद संसदीय सीट पर कब्जा कर लिया। 

विज्ञापन
Faizabad Lok Sabha Election 2024 Results : BJP candidate Lallu Singh VS Awadhesh Prasad.
भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह, सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद और बसपा प्रत्याशी सच्चिदानंद पांडेय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लोकसभा चुनाव में भाजपा का भगवा दुर्ग ढह गया और अयोध्या सपा की हो गई। इंडिया गठबंधन के सपा उम्मीदवार अवधेश प्रसाद ने भाजपा के लल्लू सिंह को 56,934 वोटों से हराकर यहां की फैजाबाद संसदीय सीट पर कब्जा कर लिया। बसपा प्रत्याशी सच्चिदानंद पांडेय और भाकपा के अरविंद सेन यादव अपनी जमानत भी नहीं बचा सके।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में फैजाबाद संसदीय सीट में शामिल पांच विधानसभा क्षेत्र अयोध्या, बीकापुर, रुदौली, मिल्कीपुर और बाराबंकी जिले के दरियाबाद में 20 मई को वोट डाले गए थे। 13 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। कुल 11,39,866 वोट पड़े थे। मंगलवार को सख्त सुरक्षा घेरे में सुबह आठ बजे से राजकीय इंटर कॉलेज में मतगणना शुरू हुई। पहले पोस्टल मत गिने गए। इसके बाद चक्रवार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए 14-14 टेबल पर ईवीएम खुलती गई।
विज्ञापन


पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा के लल्लू सिंह ने 49 फीसदी वोट शेयर के साथ 5,29,021 वोट पाकर 65,477 वोटों के अंतर से सपा के आनंदसेन यादव को हराया था। वर्ष 2014 के चुनाव में भी लल्लू सिंह ने 2,82,775 मतों के अंतर से सपा के मित्रसेन यादव को बड़े अंतर से पराजित किया था। इस बार इंडिया गठबंधन के सपा उम्मीदवार अवधेश प्रसाद ने लल्लू को शुरू से कड़ी टक्कर दी। सिर्फ पहले राउंड में ही वे भाजपा से पीछे रहे। इसके बाद सभी राउंड के मतों की गिनती में भाजपा को पीछे छोड़ते चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के मत प्रतिशत में गिरावट
पिछले चुनाव की तुलना में भाजपा के मत प्रतिशत में इस बार 5.32 फीसदी की गिरावट आई। सपा के मत प्रतिशत में 6.10 फीसदी की वृद्धि हुई। अवधेश को 48.73 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 5,47,173 और लल्लू को 43.68 फीसदी वोट शेयर के साथ 4,90,405 मत मिले। बसपा प्रत्याशी सच्चिदानंद को 4.06 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 45,571 वोट मिले। वे अपनी जमानत भी नहीं बचा सके। यही स्थिति भाकपा के अरविंद सेन के साथ रही। उन्हें 1.35 फीसदी वोट शेयर के साथ 15,202 मत मिले। जमानत बचाने के लिए मतदान का 1/6 वोट पाना अनिवार्य होता है। इस लिहाज से अन्य नौ उम्मीदवारों की भी जमानत जब्त हो गई। जिला निर्वाचन अधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि मतगणना शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed