फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Explanation sought from doctor on negligence in duty

Ayodhya News: ड्यूटी में लापरवाही पर डॉक्टर से मांगा स्पष्टीकरण

Mon, 17 Mar 2025 10:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 10:19 PM IST
विज्ञापन
Explanation sought from doctor on negligence in duty
अयोध्या। इमरजेंसी ड्यूटी में लापरवाही के मामले में जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक ने इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर से स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

प्रमुख अधीक्षक डॉ. एके सिन्हा ने बताया कि रविवार को रामनिहोर नामक एक मरीज बेहोशी की हालत में भर्ती हुआ था। सोमवार की सुबह उनकी हालत गंभीर हुई तो इमरजेंसी में तैनात स्टाफ नर्स ने ईएमओ डॉ. वीरेंद्र वर्मा को कॉल किया। वह मरीज देखने गए, इस बीच मरीज की मौत हो गई, लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित करते हुए कागजी कार्यवाही नहीं की। बाद में बिना प्रभार हस्तगत किए चले गए। इस बीच कार्यवाही में विलंब होने पर मरीज के तीमारदारों ने भी नाराजगी जताई थी। इसे लेकर डॉक्टर वीरेंद्र वर्मा से जवाब मांगा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed