फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Expired food spices destroyed, 12 samples taken

Ayodhya News: एक्सपायर्ड खाद्य मसाला नष्ट कराया, 12 नमूने लिए

Fri, 10 Oct 2025 09:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 09:47 PM IST
विज्ञापन
Expired food spices destroyed, 12 samples taken
अयोध्या। दीपावली व भाईदूज पर्व पर आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य व पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। शुक्रवार को 12 नमूने संगृहीत कर जांच के लिए विश्लेषक प्रयोगशाला भेजे गए हैं। इस दौरान एक किलो एक्सपायर्ड खाद्य मसाले को नष्ट कराया गया। सहायक आयुक्त खाद्य मानिक चंद्र सिंह के नेतृत्व में सचल दल ने हरिपुर जलालाबाद में राधिका मिल्क प्रोडक्ट से छेना मिठाई व सोनपापड़ी का नमूना लिया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी विवेक मौर्य व जयदीप मौर्य मौजूद रहे। एसडीएम सदर राम प्रसाद त्रिपाठी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय सोनी व नंद किशोर यादव ने कालीचरण स्वीट्स हाउस से संदेश मिठाई, खोआ और यादव स्वीट्स हाउस से कलाकंद व पनीर का नमूना लिया। नगर मजिस्ट्रेट राजेश मिश्र के निर्देशन व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डाॅ. पीके त्रिपाठी के नेतृत्व में दी स्वीट फैक्ट्री से मिश्रित दूध, छेना स्वीट व मिल्क केक का नमूना लिया गया। जनौरा के सत्य साईं आश्रम के पास सरयू नमकीन से रिफाइंड सोयाबीन ऑयल व नमकीन का नमूना लिया गया। एक किलो के 10 पैकेट एक्सपायर्ड खाद्य मसाले को नष्ट कराया गया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनूप सिंह, संतोष साहू, सुमित चौधरी व शरद पाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed