फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Exhibition of millets, paintings and educational tour of departments will be organized

Ayodhya News: मिलेट्स, पेंटिंग और विभागों के शैक्षिक यात्रा की लगेगी प्रदर्शनी

Sun, 02 Mar 2025 09:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 02 Mar 2025 09:38 PM IST
विज्ञापन
Exhibition of millets, paintings and educational tour of departments will be organized
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय स्थापना के चार मार्च को 50 वर्ष पूरे होने पर स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन होने जा रहा है। इसको लेकर परिसर को सजाया गया। कौटिल्य प्रशासनिक भवन के सभागार में रविवार को कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल की अध्यक्षता में समिति के संयोजकों के साथ स्वर्ण जयंती की भव्यता के लिए समीक्षा बैठक हुई। कुलपति ने अधिकारियों के साथ मुख्य परिसर एवं स्वामी विवेकानंद सभागार की समारोह की तैयारियों को लेकर विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बैठक में कुलपति ने 23 समिति के संयोजकों से समारोह की तैयारियों को लेकर क्रमवार समीक्षा करते हुए बताया कि विश्वविद्यालय की स्वर्ण जयंती भव्य होगी। स्वर्ण जयंती को यादगार बनाने के लिए आवासीय परिसर में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विजेताओं को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल व मुख्य अतिथि राज्यमंत्री उच्च शिक्षा रजनी तिवारी द्वारा प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया जाएगा। बताया कि स्वर्ण जयंती को आकर्षक बनाने के लिए परिसर में छात्र-छात्राओं की ओर से प्रदर्शनी लगाई जा रही है। स्टालों में 26 से अधिक मिलेट्स के व्यंजन होंगे। वहीं विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके अलावा छात्र-छात्राओं के पेंटिंग की प्रदर्शनी होगी।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय की शैक्षिक यात्रा को प्रदर्शित करने के लिए काॅफी टेबल बुक निकाली जा रही है। विश्वविद्यालय की ओर से गोद लिए गांव के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गई थीं। इन बच्चों को भी राज्यपाल के हाथों पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के बाद कुलपति ने मुख्य परिसर के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। बैठक में वित्त अधिकारी पूर्णेंदु शुक्ल, कुलसचिव उमानाथ, मुख्य नियंता प्रो. एसएस मिश्र, प्रो. चयन कुमार मिश्र, प्रो. आशुतोष सिन्हा, प्रो. नीलम पाठक, प्रो. सिद्धार्थ शुक्ला, प्रो. तुहिना वर्मा, प्रो. विनोद श्रीवास्तव, प्रो. अनूप कुमार, प्रो. शैलेंद्र वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed