फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Emphasis on speedy disposal of pending cases

Ayodhya News: लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करने पर जोर

Fri, 24 Jul 2026 09:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 24 Jul 2026 09:07 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on speedy disposal of pending cases
अयोध्या। कृषि मंत्री और जनपद प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का प्रभावी और पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े कार्यों में शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। शाही ने लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करने पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन


शाही ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, कई विधायक, जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। मंत्री ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के विभिन्न सूचकांकों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने जनपद की रैंकिंग में निरंतर सुधार लाने के लिए सभी विभागों को समन्वित प्रयास करने का निर्देश दिया। प्रत्येक अधिकारी को अपने विभाग से संबंधित लक्ष्य और मानकों को समय पर पूरा करने को कहा गया। राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, विद्युत, ग्रामीण एवं शहरी विकास, कृषि और समाज कल्याण सहित प्रमुख विभागों की प्रगति की समीक्षा की गई।
विज्ञापन


जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बैठक में बताया। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के सभी सूचकांकों की नियमित समीक्षा की जा रही है। जिन बिंदुओं पर अपेक्षित प्रगति नहीं है, उन पर प्राथमिकता के आधार पर सुधार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट

योजनाओं की नियमित निगरानी पर जोर

प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि डैशबोर्ड पर प्रदर्शित प्रत्येक सूचकांक की नियमित निगरानी की जाए। उन्होंने योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध रूप से पहुंचने पर बल दिया। विकास कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान करने पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed