{"_id":"6aa986aea3940fb041080f3e","slug":"emergency-services-launched-at-the-110-bed-trauma-center-in-the-medical-college-ayodhya-news-c-97-1-ayo1034-158816-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: मेडिकल कॉलेज में 110 बेड के ट्रॉमा सेंटर में इमरजेंसी सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: मेडिकल कॉलेज में 110 बेड के ट्रॉमा सेंटर में इमरजेंसी सेवा शुरू
Tue, 15 Sep 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
ट्रॉमा सेंटर में भर्ती होने पहुंचे मरीज।
अयोध्या। राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज, दर्शननगर में 110 बेड के नए ट्रॉमा सेंटर में मंगलवार से इमरजेंसी सेवा शुरू हो गई। पुराने भवन में आने वाले मरीजों को नए सेंटर में शिफ्ट कर इलाज दिया जा रहा है। अभी इमरजेंसी सेवा शुरू की गई हैं। ट्राॅमा सेंटर का औपचारिक उद्घाटन इसी माह प्रस्तावित है।
नए ट्रॉमा सेंटर को वर्ष 2023 में मंजूरी मिली थी। इसके लिए 33.10 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया। 110 बेड के ट्राॅमा सेंटर में 50 बेड ट्रॉमा और 60 बेड इमरजेंसी मेडिसिन के लिए निर्धारित हैं।
सेंटर शुरू होने से सड़क हादसे, गंभीर चोट और अन्य आपात स्थिति में आने वाले मरीजों के लिए मेडिकल कॉलेज में अतिरिक्त क्षमता उपलब्ध होगी। अभी तक इमरजेंसी में सीमित जगह के कारण गंभीर मरीजों के उपचार और निगरानी के लिए जगह का दबाव रहता था। नए भवन में इमरजेंसी शुरू होने के बाद यह दबाव कम होने की उम्मीद है। हालांकि सेंटर का पूरी क्षमता से संचालन अभी बाकी है। इसके लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों और अन्य आवश्यक फैकल्टी की तैनाती की जरूरत है। मई 2025 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था।
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह मर्तोलिया ने बताया कि नए ट्रॉमा सेंटर में इमरजेंसी सेवा शुरू कर दी गई है। मरीजों को शिफ्ट कर इलाज दिया जा रहा है। फैकल्टी की तैनाती के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। सेंटर का औपचारिक उद्घाटन इसी माह प्रस्तावित है।
110 बेड के ट्राॅमा सेंटर में ये होंगी सुविधाएं
ट्रॉमा सेंटर में 50 बेड ट्रॉमा और 60 बेड इमरजेंसी मेडिसिन के लिए निर्धारित हैं। गंभीर मरीजों के तत्काल उपचार के लिए ट्राइएज क्षेत्र, ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू और वेंटिलेटर की सुविधा प्रस्तावित है। एक्सरे, अल्ट्रासाउंड और ब्लड बैंक सहित अन्य सुविधाएं होंगी।