फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Electricity was cut off for five hours due to cable burning

Ayodhya News: केबल जलने से पांच घंटे तक गुल रही बिजली

Sun, 08 Jun 2025 08:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 08 Jun 2025 08:23 PM IST
विज्ञापन
Electricity was cut off for five hours due to cable burning
अयोध्या। अयोध्या धाम के निर्मोचनघाट बिजली उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में रविवार सुबह पांच घंटे की कटौती से हाहाकार रहा। सुबह लगभग 05:30 बजे केबल जलने से बाधित हुई बिजली आपूर्ति लगभग 10 बजे तक बहाल हो सकी। इस दौरान उपभोक्ताओं को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

निर्मोचन घाट क्षेत्र के टेढ़ी बाजार, जलवानपुरा, खटिक मंदिर आदि इलाकों में सुबह बिजली गुल हो गई। रविवार का अवकाश होने से लोग रोजमर्रा के कार्य करने की फिराक में थे, लेकिन बिजली कटौती ने अरमानों पर पानी फेर दिया। घरेलू कार्यों के लिए भी लोगों को तमाम समस्याएं झेलनी पड़ीं। सुबह से ही शुरू हुई उमस भरी गर्मी से लोग व्याकुल होने लगे। उपभोक्ताओं ने बिजली निगम के कर्मचारियों से संपर्क साधने की कोशिश की तो समुचित जवाब नहीं मिल सका। एसडीओ नवनीत सिंह ने बताया कि केबल में फाल्ट होने से दिक्कत हुई थी। लगभग पांच घंटे में आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed