{"_id":"66454268d449de18a20cef04","slug":"electricity-failure-in-extreme-heat-consumers-left-struggling-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-113993-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: भीषण गर्मी में बिजली गुल, छटपटाते रहे उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: भीषण गर्मी में बिजली गुल, छटपटाते रहे उपभोक्ता
विज्ञापन
अयोध्या। भीषण गर्मी में मंगलवार की देररात नाका दुर्गापुरी उपकेंद्र से जुड़े गद्दोपुर मझवा क्षेत्र में बिजली गुल हो गई। उपभोक्ता बार-बार बिजली निगम के कर्मचारी व अधिकारियों से संपर्क करके बिजली आपूर्ति की मांग करते रहे, लेकिन सुबह आठ बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। तब तक लोग गर्मी में छटपटाते रहे।
नाका दुर्गापुरी उपकेंद्र के गद्दोपुर मझवा में 400 केवी का ट्रांसफार्मर लगा है। इसी से लगभग 30 घरों में बिजली आपूर्ति होती है। मंगलवार की देररात लगभग 11 बजे ट्रांसफार्मर की लीड कटने से अचानक बिजली गुल हो गई तो क्षेत्र में हाहाकार मच गया। गर्मी से व्याकुल लोग छतों या घर के बाहर निकलकर बिजली का इंतजार करने लगे। उन्होंने बिजली निगम के अधिकारियों से संपर्क भी साधा, लेकिन न तो कोई कर्मचारी रात में पहुंचा ना ही आपूर्ति बहाल हुई। आक्रोशित लोगों ने किसी तरह गर्मी बर्दाश्त करके रात गुजारी।
बुधवार की सुबह बिजलीकर्मी पहुंचे और काफी देर तक मरम्मत करके ट्रांसफार्मर दुरुस्त किया गया। सुबह लगभग आठ बजे तक आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान बिजली के अभाव में लोग नित्यक्रिया, स्नान व पेयजल तक को तरस गए। उपभोक्ताओं ने बिजली निगम के अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ नाराजगी भी जताई। अवर अभियंता विकास कुमार ने बताया कि अचानक ट्रांसफार्मर में खराबी आने से दिक्कत आई थी। मरम्मत कराकर आपूर्ति बहाल कराई गई है।