फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Election officers were appointed in 20 mandals in preparation for organizational elections of BJP in Ayodhya

Ayodhya: BJP प्रदेश सह संयोजक बोले- SP, BSP और कांग्रेस में नहीं लोकतंत्र, 20 मंडलों में चुनाव अधिकारी नियुक्त

Mon, 11 Nov 2024 12:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 11 Nov 2024 12:00 PM IST
सार

अयोध्या में भाजपा के सांगठनिक चुनाव की तैयारियों को लेकर हुई कार्यशाला हुई। इसमें सभी 20 मंडलों में चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए। 

विज्ञापन
Election officers were appointed in 20 mandals in preparation for organizational elections of BJP in Ayodhya
भाजपा के सांगठनिक चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यशाला आयोजित। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनगरी अयोध्या में रविवार को भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक और चुनाव अधिकारी रणजीत सिंह कुशवाहा पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसमें बूथ समिति से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का चुनाव होता है। पार्टी में पूर्ण आंतरिक लोकतंत्र है। पार्टी का छोटा कार्यकर्ता भी अपने समर्पण से उच्च पदों तक पहुंच सकता है। जबकि सपा, कांग्रेस व बसपा में कोई लोकतंत्र नहीं है। इनमें तय है कि एक ही परिवार का सदस्य पार्टी का अध्यक्ष होगा।

विज्ञापन


प्रदेश सह संयोजक भाजपा के सांगठनिक चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी कार्यालय पर जिले के पदाधिकारियों व कार्यकताओं की कार्यशाला में बोल रहे थे। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि सदस्यता अभियान के दूसरे चरण में बूथ समिति, बूथ अध्यक्ष और पन्ना प्रमुख का चुनाव होगा। यह चुनाव 30 नवंबर तक पूरे हो जाएंगे। बूथ समिति के पदाधिकारियों के चुनाव के बाद मंडल व जिले का चुनाव होगा। पार्टी में सांगठनिक चुनाव लोकतांत्रिक होता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Weather News: खराब हुआ हवा का स्तर, 20 फीसदी बढ़ गई एयर प्यूरीफायर की मांग; 10 से लेकर 50 हजार तक बिक रहे

विज्ञापन
विज्ञापन

इनको बनाया गया चुनाव अधिकारी

बैठक में जिले के सभी 20 मंडलों के चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए। रुदौली विधानसभा क्षेत्र के बाबा बाजार में सरयू दुबे, मवई सर्वजीत सिंह, रुदौली देहात चंद्रबली सिंह, रुदौली नगर जनार्दन मौर्य व शुजागंज का ऋषिकेश वर्मा को मंडल चुनाव अधिकारी बनाया गया है। मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के अमानीगंज मंडल में शिवगोविंद पांडेय, हैरिंग्टनगंज अखंड प्रताप सिंह, कुचेरा मंडल विजय लक्ष्मी जायसवाल, मिल्कीपुर शिवम सिंह व कुमारगंज के अशोक कसौधन मंडल चुनाव अधिकारी होंगे।



यह भी पढ़ेंः- बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: ...तो भारत की धरती छोड़ देता शूटर, एसटीएफ ने बॉर्डर पर दबोचा; पूछताछ में उगले कई राज
 

बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के सोहावल पश्चिमी दान बहादुर सिंह, सोहावल पूर्वी राधेश्याम त्यागी, भरतकुंड किशोरी लाल भारती, रानी बाजार धर्मेंद्र सिंह, बीकापुर राघवेंद्र पांडेय मंडल चुनाव अधिकारी होंगे। गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के तारुन मंडल में विजय बहादुर तिवारी, हैदरगंज मंडल सुनील मिश्र, चौरे बाजार कृष्ण कुमार पांडेय खुन्नू, मया बबलू पासी व गोसाईगंज मंडल का भूपेंद्र सिंह को चुनाव अधिकारी बनाया गया है।

यह लोग रहे मौजूद

बैठक में पूर्व सांसद लल्लू सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, विधायक अमित सिंह चौहान, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा, पूर्व जिलाध्यक्ष कमला शंकर पांडेय, अवधेश पांडेय बादल, सह चुनाव अधिकारी अशोक मिश्र, कृष्ण कुमार पांडेय खुन्नू, डॉ. विजय लक्ष्मी जायसवाल, सरजू दुबे व राम मोहन भारती सहित मोर्चा व मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed