{"_id":"6a7b6fc3cbbf3ec6f5041755","slug":"elderly-persons-body-found-at-home-murder-suspected-ayodhya-news-c-97-1-ayo1035-156135-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: घर में पड़ा मिला बुजुर्ग का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: घर में पड़ा मिला बुजुर्ग का शव, हत्या की आशंका
Wed, 12 Aug 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 12 Aug 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
कुमारगंज। थाना क्षेत्र में मंगलवार को 80 वर्षीय राम बहाल मिश्रा का शव उनके घर पर पड़ा मिला। मृतक के नाती उपेंद्र कुमार मिश्रा ने डायल 112 पर हत्या की आशंका जताते हुए सूचना दी। मौके पर पहुंची कुमारगंज पुलिस ने जांच शुरू की। मामला अयोध्या-सुल्तानपुर सीमा से जुड़ा होने के कारण बल्दीराय पुलिस को भी सूचना दी गई।
मृतक सुल्तानपुर के धनपतगंज थाना क्षेत्र के मयांग पूरे गयादत्त गांव के निवासी थे और करीब 30 वर्षों से सीमा पर मकान बनाकर अकेले रह रहे थे। वह मध्य प्रदेश पुलिस से सेवानिवृत्त थे। मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे उनका शव मिलने की जानकारी नाती को हुई।
प्रारंभिक जांच में पैर पर किसी जानवर के नोचे जाने जैसे निशान मिले हैं। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट होगा। तहरीर मिलने पर साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।